बलिया में प्रॉपर्टी के काग़ज़ों में जालसाजी करने वाले अफसर बेनकाब, छह राजस्व अधिकारियों पर केस दर्ज

UP Crime: राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी करने और उसके आधार पर विवादित संपत्ति के स्वामित्व में बदलाव के संगीन आरोप लगे हैं।

जांच जारी

जांच जारी

13 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 13 2024 3:05 PM)

follow google news

UP Crime News: राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी करने और उसके आधार पर विवादित संपत्ति के स्वामित्व में बदलाव का आदेश देने के आरोप में छह राजस्व अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कई दस्तावेजों मे मालिकाना हक जालसाजी के जरिए बदलने का संगीन आरोप है।

राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी का आरोप

पुलिस के मुताबिक, परशुराम उपाध्याय की शिकायत के आधार पर, बलिया कोतवाली थाने में एक पूर्व तहसीलदार और राजस्व विभाग के पांच अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उपाध्याय ने पुलिस से की शिकायत में आरोप लगाया है कि तहसीलदार ने मामले में उनका पक्ष सुने बिना एक विवादित संपत्ति के स्वामित्व को बदलने का आदेश दिया है।

छह राजस्व अधिकारियों के खिलाफ केस

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तहसीलदार ने अन्य राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी की। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बुधवार को बताया कि धोखाधड़ी और बेईमानी सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं।'

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp