मज़दूरी के 100 रुपये के लिए क़त्ल, झांसी में दिल दहलाने वाली वारदात, दो कामगारों ने तीसरे को गला दबाकर मार डाला

Jhansi Murder: तीन कामगारों को 300 रुपये मिले, इन्ही 300 रुपये के बंटवारे को लेकर दो लोगों ने तीसरे का कत्ल कर दिया।

जांच जारी

जांच जारी

23 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 23 2024 6:15 PM)

follow google news

झांसी से प्रमोद कुमार गौतम की रिपोर्ट

UP Crime News: यूपी के झांसी से कत्ल का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर रात महज 300 रुपए के बंटवारे को लेकर दो लोगों ने मिलकर एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कार्यवाई शुरु कर दी।

मज़दूरी के 100 रुपये के लिए क़त्ल

ये वारदात झांसी के पनारी की है। गांव में रहने वाले करीब 45 वर्षीय बादाम सिंह फसलों की कटाई का काम ठेके पर करता था। शुक्रवार को वह मजदूरों को लेकर फसल की कटाई के लिए गया था। कटाई करने के बाद शाम को सभी गांव वापस आ गए। मजदूरी बांटने के दौरान 300 रुपए के बटवारें को लेकर बादाम सिंह का राजेश और अनिल के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि राजेश और अनिल ने गाली गलौज करते हुए बादाम सिंह का गला दबा दिया। जिससे बादाम सिंह अचेत होकर गिर गया।

दो कामगारों ने तीसरे को गला दबाकर मार डाला

यह देख वहां खलबली मच गई। आनन-फानन में बादाम सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए धड़पकड़ शुरु कर दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp