कार में लिव-इन पार्टनर का कत्ल, बॉयफ्रेंड ने महरून रंग के गर्म स्टाल से घोंट दिया गर्लफ्रेंड का गला, इस तरह पकड़ा गया कातिल

UP Crime News: अरूण सता के साथ पिछले दो साल से पति पत्नी की तरह लिव-इन में रह रहा था, हाल ही में अरुण ने प्रीति नाम की लड़की से शादी कर ली।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

30 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 30 2024 8:35 PM)

follow google news

Ghaziabad Murder News: धौलाना के रहने वाले प्रताप पिछले 24 घंटे से हैरान परेशान थे। परेशानी ये थी कि उनकी बहन सता 24 घंटे से लापता थी। जब प्रताप की समझ में कुछ नहीं आया तो वो सीधे गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने पहुंच गए। बेहद घबराए हुए प्रताप को देखकर सिहानी गेट के एसएचओ ने पूछा कि आखिर माजरा क्या है। प्रताप ने पुलिस अफसर को बताया कि 28 जनवरी से उनकी बहन पुराना बस अडडा टेम्पू स्टेण्ड से कहीं लापता हो गई है। कई कोशिशों के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

एक दिन वो अचानक लापता हो गई

प्रताप के इस बयान के बाद थाना सिहानीगेट में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गयी और पुलिस की जांच शुरु हो गई। पुलिस ने सबसे पहले पुराना बस अड्डा और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरु किया। सर्विलांस के जरिए पुलिस को सुराग मिला कि सता अरुण नाम के शख्स के साथ लिव-इन में रहती थी। हाल ही में अरूण कुमार की शादी हुई थी।

पुलिस ने शुरु की युवती की तलाश

पुलिस ने गौतमबुद्धनगर के रहने वाले अरुण की तलाश शुरु की और उसे मिसलगढ़ी थाना मसूरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अरुण से सख्ती से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अरुण ने पुलिस को बताया कि सता की हत्या उसी ने की है। कत्ल की वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। अब सवाल ये था कि सता की हत्या हुई है तो उसकी लाश कहां है।

हत्या हुई है तो उसकी लाश कहां है?

पुलिस ने अरुण की निशानदेही पर सता का शव अम्बुजा सीमेन्ट फैक्ट्री के बगल में NTPC रोड के पास बादलपुर नोएडा से बरामद कर लिया। कत्ल के बाद लाश को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल कार व आला कत्ल मृतका का शाल भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ में अरूण कुमार ने बताया कि वो सता के साथ पिछले दो साल से पति पत्नी की तरह लिव-इन में रह रहा था। 

आला कत्ल मृतका का शाल 

यहां तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन हाल ही में अरुण ने प्रीति नाम की लड़की से हिन्दू रीति रिवाजों से शादी कर ली। इस शादी से सता खुश नहीं थी वो बार बार अरुण को पत्नी के पास जाने से रोकती थी। यही वजह है कि अरुण काफी परेशान रहता था। एक रोज सता महामाया एन्कलेव दादरी में अरुण के घर जा पहुंची। दोनों में पत्नी को लेकर झगड़ा हुआ। रोज रोज के इस झगड़े से अरुण हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहता था।

स्टाल से उसकी गला घोंटकर हत्या 

यही वजह है कि अरुण सता 28 जनवरी की शाम करीब 7 बजे अपनी कार नंबर DL 5CH 9449 में बैठाकर घुमाने के बहाने ले गया। जैसे ही कार अम्बुजा सीमेन्ट फैक्ट्री के पास पहुंची। फैक्ट्री के बगल में NTPC रोड के पास बादलपुर इलाके में कार के अंदर अरुण ने सता को दबोच लिया। सता के महरून रंग के गर्म स्टाल से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp