पति को खाने में दीं नींद की गोलियां, नीमबेहोशी में प्रेमी के साथ मिलकर दे दी डरावनी मौत, कुएं में मिली लाश

Husband Murder: रामजस की पत्नी का मोहित नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते प्लानिंग के तहत पत्नी ने अपने पति रामजस के खाने में अल्प्राजोलम दवा मिला दी।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

29 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 29 2023 8:25 PM)

follow google news

बाराबंकी से सैयद रेहान मुस्तफा की रिपोर्ट

UP Crime News: यूपी के बाराबंकी में कत्ल का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी के इश्क में घिरी महिला ने अपने पति को पहले खाने में नींद की गोलियां दी, फिर प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। कत्ल के बाद पत्नी और प्रेमी ने शव को कुएं में लटका दिया।

घर में कत्ल कुएं में लाश

ये हत्या बाराबंकी के रामसनेही घाट इलाके में रहने वाले रामजस की थी। हैरानी की बात ये है कि कत्ल के बाद बीवी ने परिजनों को गुमराह किया। सबको बताया कि पति बिना बताए कही चले गए हैं। दो दिन बाद लापता युवक का शव कुएं में लटकता मिला तो पुलिस ने जांच शुरु की।

दो दिनों तक झूठ बोलती रही पत्नी

पुलिस को दिए बयान में ससुर ने बहू पर शक जाहिर किया। ससुर ने बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच की तो घटना का खुलासा हो गया। जांच में पत्नी और उसका प्रेमी ही दोषी निकले। रामसनेही घाट थाना पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर अलाकत्ल बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।

पति पत्नी और वो वाली साजिश

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि रामजस की पत्नी का मोहित नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते प्लानिंग के तहत पत्नी ने अपने पति रामजस के खाने में अल्प्राजोलम यानि नींद की दवा मिला दी। जैसे ही रामजस को बेहोशी हुई पत्नी ने अपने प्रेमी मोहित वर्मा के साथ मिलकर गमछे से रामजस का गला घोंट दिया। कत्ल के बाद शव को कुएं के पास छिपा दिया था। दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp