फतेहपुर में लव जिहाद? मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की को ईंट से कुचलकर मारा, मरा समझकर भाग गया

fatehpur love jihad : यूपी के फतेहपुर में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया जब एक मुस्लिम लड़के ने शादी में आई लड़की को अगवा करके उसके साथ पहले बलात्कार किया और फिर उसे ईंट से कुचलकर मार दिया।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

26 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 26 2023 6:06 PM)

follow google news

Fatehpur Love Jihad : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से जो खबर सामने आई उसने सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि यहां भी एक लव जिहाद का मामला है, जिसमें एक लड़की के साथ रेप के बाद मर्डर करने का किस्सा उजागर हुआ है। इस संगीन वारदात के लिए सोनू उर्फ सिकंदर को आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि एक शादी के समारोह शामिल होने आई एक लड़की को पहले अगवा किया गया और फिर उसके साथ रेप करने के बाद उसे अधमरा करके छोड़ दिया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। ये किस्सा तीन दिन पहले का है। 

शादी के फंक्शन में शामिल होने आई थी

आरोप लगाया जा रहा है कि लड़की तीन दिन पहले अपने रिश्तेदार के यहां एक शादी के फंक्शन में शामिल होने आई थी। लेकिन रात 11 बजे अचानक लड़की लापता हो गई। लड़की को सोनू उर्फ सिकंदर ने अपने प्रेम के जाल में फंसाया और फिर उसे शादी के वक़्त अगवा कर लिया। पेशे से ड्राइवर सोनू ने लड़की को अगवा करने के बाद उसे वीरान इलाके में ले गया। वहां सोनू ने सबसे पहले लड़की के सामने अपनी हकीकत का खुलासा किया और बताया कि वो सोनू नहीं बल्कि सिकंदर है और उसके बाद सिकंदर ने उस लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने जब उसका विरोध किया तो उसने जबरदस्ती करने के बाद लड़की को पत्थर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया और वहीं अधमरा करके छोड़कर भाग गया। 

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ईंट भी बरामद कर ली

मैरिज हॉल से 500 मीटर दूर मिली लड़की

इस बीच लड़की के माता पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई लेकिन जब घरवालों को तलाश करने पर मैरिज हाल से करीब 500 मीटर की दूरी पर लड़की बुरी तरह घायल हालत में मिली तो घरवालों ने ज्वालागंज मोहल्ला के रहने वाले सोनू उर्फ सिकंदर को आरोपी बनाया। घायल हालत में मिली लड़की को फौरन फतेहपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत को देखकर डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल में रैफर कर दिया। 

आरोपी को किया गिरफ्तार

वारदात की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए फतेहपुर पुलिस ने तफ्तीश तेज की। इसी बीच पुलिस को अपने मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी गांव में छुपा हुआ है तो पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए सुबह 11 बजे के करीब फरीदपुर मोड़ बहग्राम से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लड़की के खून और मिट्टी से सने कपड़े और खून से सनी ईंट बरामद की। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। 

तीन साल से डोरे डाल रहा था

खुलासा हुआ है कि सोनू उर्फ सिकंदर पिछले तीन सालों से लड़की के पीछे पड़ा हुआ था और तीन सालों से लड़की पर डोरे डाल रहा था। इसी बीच वो 22 जून को लड़की से मिलने भी गया था। और इसी बीच मुलाकात के दौरान जब उसने लड़की के साथ संबंध बनाने की कोशिश की तो लड़की ने इनकार कर दिया। इसके बाद ही उसने ईंट से लड़की को बुरी तरह से कुचल दिया था। 

मरा समझकर छोड़़ कर भागा

सोनू ने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि लड़की मर चुकी होगी इसीलिए वो उसे वहां छोड़कर भाग गया। मगर उसकी बदकिस्मती से लड़की उस वक़्त जिंदा थी और उसने अपने घरवालों और पुलिस के सामने कुछ इशारों से सिकंदर के बारे में बताया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि सिकंदर की पहचान घरवालों ने पहले ही कर ली थी और लड़की की हालत ऐसी नहीं थी कि वो कुछ बता सके। बहरहाल लड़की की कानपुर हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। लिहाजा अब पुलिस ने सोनू के खिलाफ रेप और हत्या का चार्ज लगाकर उसे जेल भिजवा दिया है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp