आगरा पुलिस का कारनामा, इतना परेशान किया कि भाइयों ने की खुदकुशी!

CHIRAG GOTHI

27 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 27 2024 8:01 PM)

UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर दो भाइयों ने खुदकुशी कर ली।

CrimeTak
follow google news

UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर दो भाइयों ने खुदकुशी कर ली। इसको लेकर अब एक्शन लिया गया है। इस सिलसिले में आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक दरोगा हरिओम अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया है, जब कि इंस्पेक्टर मुकेश कुमार फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। उन्हें फौरी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। अदालत में बुधवार को दरोगा को पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मृतक के गांव का दौरा किया था और पीड़ित परिवार से मुलाकात की था। यूपी सरकार ने परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया है।

पुलिस वालों ने किया प्रताड़ित

यह भी पढ़ें...

ये वाकया आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के रूपधनू का है। यहां होमगार्ड प्रमोद सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। उसके साथ उसका भाई संजय सिंह भी रहता था। संजय का साला एक नाबालिग लड़की के साथ भाग गया था। सादाबाद पुलिस ने संजय से 22 जून से पहले अपने साले को पेश करने के लिए कहा, लेकिन उसने उसी दिन आत्महत्या कर ली। इसके बाद सोमवार को संजय के भाई होमगार्ड प्रमोद सिंह ने भी खुदकुशी कर ली। आरोप है कि पुलिस वालों ने दोनों पर लड़की को पेश करने के लिए दबाव बनाया था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने सादाबाद पुलिस पर आरोप लगाया है। 

मामला सीनियर पुलिस अफसरों तक पहुंचा

इस घटना के बाद मृतकों के परिजन ने थाने पर जमकर हंगामा किया। तब जाकर मामला सीनियर पुलिस अफसरों तक पहुंचा। केस में सबूतों को देखने के बाद अलीगढ़ रेंज के आईजी ने इस बाबत आदेश जारी किया। 

    follow google newsfollow whatsapp