UP: 12वीं के मैथ्स और बायोलॉजी का पेपर लीक, एग्जाम के बीच आगरा से वॉट्सएप पर किया गया शेयर

UP 12th Class Paper Leak: यूपी में लगातार पेपर लीक होते जा रहे हैं। अब एक और पेपर लीक (paper leak) होने का मामला सामने आया है।

UP 12th Class Paper Leak

UP 12th Class Paper Leak

01 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 1 2024 10:30 AM)

follow google news

संतोष शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

UP 12th Class Paper Leak: यूपी में लगातार पेपर लीक होते जा रहे हैं। अब एक और पेपर लीक (paper leak) होने का मामला सामने आया है। पेपर लीक हुआ है 12वीं क्लास का। 12वीं क्लास के मैथ्स और बायोलॉजी (Maths and Biology) के पेपर लीक हो गए। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया (social media) में वायरल हो रही हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पता चला है कि ये पेपर 29 फरवरी को आगरा से लीक हुआ। प्रशासन को जैसे ही इसकी खबर मिली, वैसे ही इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच जारी है। अब तक किसी को अरेस्ट नहीं किया गया है। ऐसा लग रहा है कि पेपर लीक करने के पीछे एक गैंग काम कर रहा था। हरेक एंगल से मामले की तफ्तीश जारी है। 

ये मैथ्स और बॉयोलाजी के पेपर आगरा से वॉट्सएप पर शेयर किए गए। सवाल ये उठता है कि किसने ये पेपर वॉट्सएप पर कितने बजे शेयर किए। पेपर सोशल मीडिया पर शेयर होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। परीक्षा के बीच पेपर लीक होने पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए। ये आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्याकांत शुक्ला ने दिए हैं।

UP 12th Class Paper Leak: आरोपी का नाम विनय चौधरी बताया जा रहा है। आरोप है कि विनय चौधरी ने वॉट्सएप ग्रुप (whatsapp group) पर सेकंड पाली की परीक्षा का पेपर वायरल (paper viral) किया। एग्जाम (Exam) के बीच गणित (math) का पेपर वॉट्सएप पर शेयर किया गया था। इस मामले को लेकर आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) दिनेश कुमार की शिकायत पर फतेहपुर सीकरी में एफआईआर दर्ज की गई है।

UP 12th Class Paper Leak: माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक और परीक्षा के पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा, 'पेपर लीक मामला सामने आने के बाद हमने एक समिति बनाई है। समिति के संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने यह कृत्य किया है।' 

इससे पहले यूपी सिपाही भर्ती एक्जाम का पेपर भी लीक हो गया था। एसटीएफ इस मामले की जांच कर रही है। इस सिलसिले में अभी तक 4 लोगों को अरेस्ट किया गया है। ये पेपर 17 और 18 फरवरी को हुआ था। दूसरी पाली का पेपर लीक होने की सूचना थी। 

इसके बाद ये पेपर सोशल मीडिया पर कई घंटों पहले आ गया था। इसमें 50 लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। कुल 23 सौ के करीब सेंटर बनाए गए थे। करीब 60 हजार पदों के लिए ये एक्जाम हुआ था। 

हालांकि पेपर लीक होने के बाद सीएम योगी ने भर्ती प्रतियोगिता फिलहाल रद्द कर दी थी। छह महीनों के अंदर-अंदर परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे कई बच्चों को राहत मिली थी। 

इसके बाद RO/ARO परीक्षा का पेपर भी लीक होने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर प्रयागराज प्रशासन ने अभ्यार्थियों से सबूत मांगे है। 2 मार्च तक इस संबंध में यूपी बोर्ड कोई निर्णय लेगा। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp