Beauty Parlour का दरवाजा तोड़ दुल्हन को मारी गोली, मुंह पर कपड़ा बांधे आशिक बोला, तुमने मुझे धोखा दिया

Bride Shot Dead: एक शादी में मंगल धुन बजाती शहनाई अचानक मातम की धुन बजाने लगी। किस्सा झांसी से सामने आया जहां एक पार्लर में शादी के लिए तैयार होने गई दुल्हन को गोली मार दी गई। गोली मारने वाला फरार हो। बताया जा रहा है कि जिसने गोली मारी वो उसी लड़की के गांव का रहने वाला है।

CrimeTak

24 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 24 2024 10:15 AM)

follow google news

Jhansi, UP: शादी वाले रोज दुल्हन को खरोंच भी लग जाए तो हंगामा हो जाता है, यूपी के झांसी में तो ऐन शादी वाले रोज बारात आने से चंद मिनट पहले दुल्हन को गोली मार दी गई। ये किस्सा जिस जिस ने सुना सन्न रह गया। दुल्हन जयमाला से पहले तैयार होने के लिए पार्लर पहुँची थी। मगर उसे क्या पता था कि दुकान से वो सजधजकर नहीं बल्कि खून से लथपथ होकर निकलेगी। देखते ही देखते खुशियों से झूम रहा परिवार मातम में डूब गया। और मंडप पर बज रही शहनाई अचानक रोने लगी। 

तैयार होने के लिए Parlour गई थी दुल्हन

ये वाकया उत्तर प्रदेश के झांसी का है। मध्य प्रदेश के दतिया जिले की रहने वाली 22 साल की काजल की शादी झांसी के राज से तय हुई थी। बारात के लिए झांसी के मैरेज हाल निशा गार्डन में बंदोबस्त किया गया था। रिश्तोदारों का आना जाना और मंडप पर चहल पहल मची हुई थी। गीत संगीत के शोर के बीच घराती इंतजाम को आखिरी शक्ल देने के लिए भागदौड़ कर रहे थे और बारात भी मंडप पर पहुँचने ही वाली थी। दुल्हन और उसकी सहेलियां और बहनें भी बारात के स्वागत के लिए तैयार होने की खातिर पास के ही एक पार्लर में गईं थीं।

रुमाल बांधकर आया गोली मारकर चला गया

काजल को अच्छी तरह से तैयार किया जा रहा था तभी अचानक दुकान में मुंह में रुमाल बांधे एक लड़का दाखिल हुआ और जोर से चिल्लाया, काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया, इतना सुनकर काजल ने बाहर निकलने से मना कर दिया। तो उस लड़के ने ही भीतर घुसकर काजल को गोली मार दी। गोली चलते ही चीख पुकार मच गई। दुल्हन को खून से लथपथ देखकर पुलिस को फोन किया गया। मौके पर एंबुलेंस भी पहुँची और गोली लगने से घायल दुल्हन को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मगर तब तक काफी देर हो गई थी। काजल खत्म हो चुकी थी। 

Parlour का दरवाजा तोड़कर मारी गोली

चश्मदीद काजल की बहन ने बताया कि दीदी तैयार हो रही थी. आरोपी आया और बोलने लगा कि तुम मेरे साथ चलो. दीदी ने मना कर दिया तो उसने कांच तोड़कर सीधे गोली मार दी। गोली मारने वाले लड़के की पहचान दीपक के तौर पर हुई। उसने मुंह पर रूमाल बांध रखा था और उसकी पीठ पर एक बैग था। हत्या की इस वारदात पर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला का कहना है कि लड़की दुल्हन बनने आई थी और उसका ब्राइडल मेकअप का टचअप चल रहा था। तभी एक लड़का मुंह पर कपड़ा बांधकर आया और लड़की को बाहर आने के लिए कहा, जब वो बाहर नहीं निकली ता आरोपी ने पार्लर का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर आकर गोली मार दी। 

गोली मारने वाला फरार

गोली मारने वाला दुल्हन का आशिक बताया जा रहा है, जो उसी के गांव का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस सनसनीखेज हत्या को लेकर झांसी के एसएसपी राजेश ने बताया कि  जिस लड़के ने गोली मारी है उसे पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। 
 

    follow google newsfollow whatsapp