क्रिकेटर की मॉडल दोस्त ने इसलिए कर ली थी खुदकुशी, पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

Taniya Suicide Case Cricketer Abhishek Sharma: फरवरी महीने में सूरत में मॉडल तानिया की खुदकुशी से हड़कंप मच गया था। इसमें क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया था, लेकिन पुलिस ने उससे पूछताछ की थी और फिर छोड़ दिया था। 

CrimeTak

22 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 22 2024 6:52 PM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

तानिया खुदकुशी मामले में ताजा अपडेट

point

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा से हुई थी पूछताछ

point

क्या पुलिस ने अभिषेक को दे दी क्लीनचिट?

तानिया की मौत का जिम्मेदार कौन  

Taniya Suicide Case Cricketer Abhishek Sharma: घटना सूरत की है। वो 19 फरवरी की रात थी। तानिया बेचैन थी। उसने अपने भाई से लंबी बातचीत की। उसे अपनी तकलीफों के बारे में बताया। वो उसे समझा रहा था। तानिया का दिमाग थोड़ी देर के लिए शांत हुआ और लेकिन कुछ ही पलों में सब कुछ बदल गया। उसके दिमाग में वो ही चीजें बार-बार चल रही थी कि अभिषेक ने उसके साथ ऐसा क्यों किया? और आखिरकार अगले दिन बुरी खबर सामने आई। जो लड़की 19 फरवरी तक जिंदा थी, और जिंदादिली की बातें किया करती थी वो अचानक 20 फरवरी को दुनिया से जा चुकी थी। वो अपने कमरे में ही फंदे से लटकी मिली। शायद इसकी वजह बनी अभिषेक से उसकी दोस्ती। जी हां, हम उसी अभिषेक के बारे में बात कर रहे हैं, जो आजकल भारतीय क्रिकेट का एक उभरता हुआ सितारा हैं।  

मंगलवार, 20 फरवरी, वक्त सुबह 8 बजे, हैप्पी एलिगेंस सोसायटी, टावर बी-1 के फ्लैट नंबर 702, सूरत। सूरत के इसी पॉश हाउसिंग सोसायटी से इस रोज़ सुबह-सुबह मॉडल तानिया सिंह के सुसाइड करने की खबर सामने आई। तानिया अपने पिता के साथ इसी घर में रहती थी। सुबह उसके पिता ने कमरे का गेट खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जब गेट किसी तरह खोला तो उसके पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। वो फंदे से लटकी हुई थी।  पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू हुई। पुलिस को तानिया के कमरे से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल खंगालना शुरू किया।

क्यों की तानिया ने खुदकुशी?

तानिया के मोबाइल फोन से लेकर सोशल मीडिया एकाउंट तक को खंगालने के बाद ये साफ हुआ है कि तानिया और अभिषेक एक दूसरे के बेहद करीब थे और सुसाइड से पहले तानिया अभिषेक से लगातार बात करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन दोनों के बीच बात नहीं हो पाई थी। तानिया और उसका परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहनेवाला है, लेकिन इन दिनों वो सूरत में रहते हैं। तानिया के पिता भवानी सिंह सूरत के पंडेसरा इलाक़े में मौजूद एक टेक्सटाइल इंडस्ट्री में काम करते हैं। चूंकि तानिया मॉडलिंग और इवेंट मैनेजमेंट के पेशे से जुड़ी थी, वो अक्सर रात को देर से घर लौटती थी और सुबह उसके पिता ही उसे नींद से जगाते थे। इन दिनों तानिया की मां सूरत में नहीं थी, ऐसे में इस फ्लैट में तानिया और उसके पिता, दो लोग ही रह रहे थे। 

अभिषेक और तानिया के बीच था गहरा रिश्ता

शुरुआती पूछताछ में ना तो तानिया के घरवालों ने अपनी बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराया है और ना ही तानिया के कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट ही मिला है, पर कुछ ऐसे सबूत बिखरे थे, जो कुछ और गवाही दे रहे थे। तानिया के मोबाइल फोन की पड़ताल से पता चला है कि तानिया और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के एक दूसरे से करीबी रिश्ते थे। दोनों की कई तस्वीरें पुलिस को मिली। लेकिन छह महीने के इस रिश्ते में ऐसा क्या हुआ कि दोनों के बीच में दूरियां हो गई, इसकी पड़ताल जरूरी थी।

मरते वक्त तानिया ने लगा रखा था Earphone

कॉल डिटेल की जांच से ये पता चला है कि सुसाइड करने से पहले कनाडा में रहनेवाले अपने भाई से दो बार वीडियो कॉल पर बात भी हुई थी। अपने भाई से बातचीत करते हुए वो बिल्कुल नॉर्मल नज़र आ रही थी, लेकिन फिर अचानक क्या हुआ कि सब कुछ बदल गया ? 

पुलिस ने धीरे-धीरे मामले की जांच आगे बढ़ाई। इसको लेकर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। उसने अपने और तानिया के रिश्तों का खुलासा किया और बताया कि दोनों के बीच अफेयर था, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के बीच विवाद अक्सर लड़ाइयां होती थी। इसी वजह से उसने तानिया से दूरी बना ली थी। शायद ये गम तानिया बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने ये कदम उठा लिया। करीब 5 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस सिलसिले में दोबारा अभिषेक को नहीं बुलाया है। शायद उसे क्लीनचिट मिल गई है। तो फिर तानिया की मौत का जिम्मेदार कौन है? शायद वो खुद या फिर ... 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp