Video : सिक्किम में ऐसे बचाया एक बच्चे को ? वीडियो देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे, बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 22

Sikkim Flood Latest Update: सिक्किम के फ्लड में मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गई है। 100 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। इनमें सेना के 22 जवान भी शामिल हैं।

Sikkim Latest Updates

Sikkim Latest Updates

06 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 6 2023 12:41 PM)

follow google news

Sikkim Flood Latest Update : सिक्किम के फ्लड में मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गई है। 100 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। इनमें सेना के 22 जवान भी शामिल हैं। बुधवार को उत्तरी सिक्किम के लोनक झील के ऊपर बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। उधर, सीएम ने कहा - ढैम ठीक से नहीं बना, जिस वजह से ये संकट पैदा हुआ है।

 

जलपाईगुड़ी से भी दो मौतों की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, तिस्ता के सैलाबी पानी में बह रहे मोर्टाार के फटने से जलपाईगुड़ी में दो लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल है। तिस्ता के सैलाब में बह रहे सामान को लोग नदी से निकाल कर घर ले जा रहे हैं। राज्य सरकार ने भी लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।

सिक्किम में प्राकृतिक आपदा की वजह से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आपदा से करीब 20 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

Sikkim : सिक्किम के मंगन जिले की लोनाक झील के कुछ हिस्सों में ग्लेशियल लेक फटने आउटबर्स्ट फ्लड के कारण तीस्ता नदी के निचले हिस्से में बहुत तेजी से जल स्तर में वृद्धि हुई थी। इससे मंगन, गंगटोक, पाकयोंग और नामची जिलों में बड़ा नुकसान पहुंचा है।

Sikkim Latest Updates : कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। बादल फटने के बाद तीस्ता नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे कई नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है।

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर सबसे पहले बादल फटा। यहां अचानक बादल फटने से जिससे तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ गया। नदी के पास कई सैन्य प्रतिष्ठान है। इनके डूबने की भी खबर हैं।

पहले बाढ़ फिर बांध से छोड़ा पानी

बाढ़ के बाद चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नीचे के इलाकों में भी 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके चलते सिंगथम के पास बारदांग में खड़े सेना के कई वाहन डूब गए। सिंगथम फुटब्रिज भी ढह गया। 

उधर, सरकार लगातार इस स्थिति से निपटने के लिए तमाम उपाय कर रही है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने बैठक की और सिक्किम में स्थिति की समीक्षा की। गृह मंत्रालय (एमएचए) के दोनों नियंत्रण कक्ष स्थिति पर नजर रख रहे हैं और हर संभव मदद दी जा रही है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp