Seema Haider: क्या सीमा पाकिस्तानी है? ये तय करेगी पाक एबेंसी

Seema Haider: सीमा हैदर क्या पाकिस्तानी है? इसको लेकर अब नोएडा पुलिस ने पाकिस्तानी की एबेंसी को सीमा से संबंधित दस्तावेज भेजे हैं।

Seema Haider

Seema Haider

24 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 24 2023 9:40 AM)

follow google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Seema Haider: सीमा हैदर क्या पाकिस्तानी है? इसको लेकर अब नोएडा पुलिस ने पाकिस्तानी की एबेंसी को सीमा से संबंधित दस्तावेज भेजे हैं। ये पुख्ता होने के बाद इस मामले की जांच को एक दिशा मिलेगी। दस्तावेजों में सीमा के पास से बरामद पासपोर्ट, सीमा का पाकिस्तानी पहचान पत्र, सीमा के बच्चों का पासपोर्ट समेत कुछ और दस्तावेज है।

कितने फोन, कितने सिम सीमा से बरामद?

मामले की जांच जेवर थाना पुलिस कर रही है। सीमा ने दावा किया है कि उसने अपने मोबाइल से कोई डेटा डिलीट नहीं किया था। हालांकि पुलिस ने गाजियाबाद के फोरेंसिक लैब को सीमा का बरामद मोबाइल भेजा है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

उधर, सीमा हैदर ने नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के पास याचिका लगाई है। ऐसा उनके वकील ए पी सिंह का दावा है। उन्होंने क्राइम तक से खास बातचीत में कहा - मैंने राष्ट्रपति भवन के पास याचिका दाखिल की है। 
सिंह के मुताबिक, 'सीमा तलाकशुदा थी। 4 साल पहले उसने तलाक दिया था। नेपाल में आकर सचिन से शादी की। शादी से पहले हिंदू धर्म अपनाया। मुस्लिम धर्म को त्याग दिया। हिंदू रीति रिवाज से सीमा ने शादी की है और भारत आई है। उसके चार बच्चे है। उसे सुरक्षा मिलनी चाहिए।'

वकील ए पी सिंह ने कहा,' जैसे देश में अन्य लोगों को चाहें पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी हों चाहें अफगानिस्तानी उनको समय-समय पर नागरिकता मिलती रही है तो सीमा को भी नागरिकता दी जाए। हमने राष्ट्रपति के सामने याचिका लगा दी है। लीगल फोर्मिलिट पूरी हो गई है। हमने ये भी एप्लिकेशन लगाई है कि हमें ओरल हियरिंग का भी मौका दिया जाए और सुना जाए। सीमा की जान को खतरा है। सीमा को धमकियां मिल रही हैं। अगर पुलिस को कोई शक है तो Raw से जांच कराएं। एनआईए, सीबीआई, इंटरपोल से जांच करवाएं। उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाए और ब्रेन मेपिंग करवाएं।'

उन्होंने कहा, ‘अब सचिन भारत का मूल निवासी है और सीमा उसकी पत्नी है। समय-समय पर विदेशी नागरिकों को नागरिकता मिलती रहती है,  सीमा को भी मिलनी चाहिए।’

    follow google newsfollow whatsapp