सीमा को भारतीय नागरिकता मिले, वकील ने लगाई राष्ट्रपति के पास याचिका

Seema Haider Lawyer A P Singh: सीमा हैदर ने नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के पास याचिका लगाई है। ऐसा उनके वकील ए पी सिंह का दावा है।

Seema Haider Case

Seema Haider Case

21 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 21 2023 1:45 PM)

follow google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Seema Haider Lawyer A P Singh: सीमा हैदर ने नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के पास याचिका लगाई है। ऐसा उनके वकील ए पी सिंह का दावा है। उन्होंने क्राइम तक से खास बातचीत में कहा - मैंने राष्ट्रपति भवन के पास याचिका दाखिल की है।

A P Singh, Lawyer

सिंह ने कहा, 'सीमा तलाकशुदा थी। 4 साल पहले तलाक दिया था। नेपाल में आकर सचिन से शादी की। शादी से पहले हिंदू धर्म अपनाया। मुस्लिम धर्म को त्याग दिया। हिंदू रीति रिवाज से सीमा ने शादी की है और भारत आई है। उसके चार बच्चे है। उसे सुरक्षा मिलनी चाहिए।'

वकील ए पी सिंह ने कहा,' जैसे देश में अन्य लोगों को चाहें पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी हों चाहें अफगानिस्तानी उनको समय-समय पर नागरिकता मिलती रही है तो सीमा को भी नागरिकता दी जाए। हमने राष्ट्रपति के सामने याचिका लगा दी है। लीगल फोर्मिलिट पूरी हो गई है। हमने ये भी एप्लिकेशन लगाई है कि हमें ओरल हियरिंग का भी मौका दिया जाए और सुना जाए। सीमा की जान को खतरा है। सीमा को धमकियां मिल रही हैं। अगर पुलिस को कोई शक है तो Raw से जांच कराएं। एनआईए, सीबीआई, इंटरपोल से जांच करवाएं। उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाए और ब्रेन मेपिंग करवाएं।'

उन्होंने कहा, 'अब सचिन भारत का मूल निवासी है और सीमा उसकी पत्नी है। समय-समय पर विदेशी नागरिकों को नागरिकता मिलती रहती है,  सीमा को भी मिलनी चाहिए।'

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp