बदायूं केस का दूसरा आरोपी जावेद भी गिरफ्तार, अब खुलेगा राज!

Badaun Murder Case: दोनों बच्चों (आयुष और आहान) का पोस्टमार्टम 3 डॉक्टरो के पैनल के द्वारा कराया गया।

Badaun Murder Case

Badaun Murder Case

21 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 21 2024 12:15 PM)

follow google news

संतोष शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Badaun Murder Case: यूपी के बदायूं में बेरहमी से की गई दो मासूम बच्चों की हत्या के दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बरेली से अरेस्ट किया गया है।

स पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इससे पहले बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने भी सामने आ गई है। रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि आयुष और आहान के शरीर पर धारदार हथियार से कई बार वार किए गए थे। दोनों बच्चों (आयुष और आहान) का पोस्टमार्टम 3 डॉक्टरो के पैनल ने किया था। आयुष (13) के शरीर पर 9 घाव मिले। आयुष के गले के साथ-साथ हाथ, सीने और पेट पर भी घाव थे। आहान उर्फ हनी (6) के शरीर पर 11 घाव मिले। दोनों बच्चों की मौत की वजह उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से आए गहरे घाव से हुई है।

उधर, बच्चों की मां ने खुलकर बयां दिया है। बच्चों की मां संगीता ने कहा, 'साजिद उसे भी मार डालना चाहता था, जब वह ऊपर की तरफ भागी तो साजिद चिल्लाने लगा और कहने लगा कि आ जा आ जा। उसके सिर पर खून सवार था, मैंने किसी तरह अपनी जान बचाई। अगर बेटा पीयूष ऊपर न गया होता और यह सब होते ना देखा होता तो घर में शायद सब एक-एक कर मारे जाते। जावेद ही अब राज से पर्दा उठा सकता है, उसको भी उसी तरह मारा जाए, जिस निर्मम तरह से 24 वार कर मेरे बच्चों को मारा गया। उसका एनकाउंटर नहीं करना चाहिए, वह राज उगलेगा।'

पिता विनोद में कहा, 'जरूर इसके पीछे कोई न कोई राज है, ऐसे ही कोई किसी के बच्चे को नहीं मार देगा। इसकी जांच होनी चाहिए। कोई तो बात है, जो सामने नहीं आ पा रही है।'

दादी ने कहा, 'सबसे छोटा वाला नीचे डांस करना चाह रहा था। जब टीवी चलाने को बोला तो पीयूष ने ध्यान नहीं दिया और वह खेल-खेल में ऊपर सेलून वाले पोर्शन में खिलौने वाली कार चलाने लगा, तभी साजिद आया था। बच्चे उसे भैया जी कहते थे उसे और वो ही बाल काटता था। उसकी दुकान किसी दिन बंद नहीं रहती थी। हर दिन खुलती थी।' 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp