सलमान खान जाएंगे दुबई, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आया गुस्सा!

Salman Khan: सलमान खान दुबई जाएंगे। ये अब पक्का हो गया है। जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही जान की धमकियों के बीच सलमान खान 'बिग बॉस 18' की शूटिंग में बिजी हैं।

CrimeTak

25 Oct 2024 (अपडेटेड: Oct 25 2024 12:42 PM)

follow google news

Salman Khan: सलमान खान दुबई जाएंगे। ये अब पक्का हो गया है। जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही जान की धमकियों के बीच सलमान खान 'बिग बॉस 18' की शूटिंग में बिजी हैं। वो जल्द ही इंटरनेशनल शो 'दबंग रीलोडेड' के लिए दुबई रवाना होंगे। वो दिसंबर में दुबई में होंगे। उनके साथ और भी कई जानी-मानी हस्तियां नजर आएंगी।

'दबंग रीलोडेड' को जॉर्डी पटेल ने आयोजित किया है। इसमें Salman Khan के साथ कई और सितारे भी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि सलमान ने अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग भी कर ली है। इसमें वो चुलबुल पांडे के रोल में नजर आएंगे। दुबई को कई सितारे सेफ प्लेस महसूस करते हैं। शायद इसी लिए सलमान को दुबई जाने से कोई परहेज नहीं है। हाल ही में सलमान खान को एक मैसेज में धमकी दी गई थी, जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। बाद में हालांकि पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा था। 

हम सबको पता है कि धमकियों के कारण सलमान को Y+ सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी जवान हर वक्त तैनात रहते हैं। उधर, लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ एनआईए ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उस पर 10 लाख रुपए का ईनाम घोषित कर दिया गया है। वो किस देश में है, इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है। कोई कहता है कि वो कनाडा में है तो कोई कहता है कि वो यूएस में है। 

पिछले कुछ समय से भारत और कनाडा के बीच के संबंधों में खटास आई है। कनाडा से वापस बुलाए गए भारत के दूत संजय वर्मा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम कनाडा के मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल थे लेकिन अब गोल्डी बराड़ का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है। ऐसे कनाडा ने क्यों किया है, इसके बारे में पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। बहरहाल, एक तरफ सलमान का विदेशी दौरा तो दूसरी तरफ गैंग्स्टर की धमकी, इन सबके बीच बाबा सिद्दीक़ी केस की जांच भी लगातार आगे बढ़ रही है। कुछ और लोगों को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। 11 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी है। मास्टरमाइंड अभी तक फरार है। लेकिन इस बीच सलमान की सुरक्षा सरकार के लिए चुनौती का विषय जरूर बना हुआ है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp