Delhi Sakshi Murder Case : साक्षी की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। ये हथियार आरोपी साहिल ने 15 दिन पहले ही खरीदा था। उधर, इस सिलसिले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। आरोपी तीन दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर है। इस मामले में पुलिस के पास सबूत के तौर पर न केवल सीसीटीवी फुटेज है, बल्कि गवाहों के बयान भी है, जो ये साबित कर रहे थे कि दोनों के बीच अफेयर था और एक अन्य लड़के को लेकर साहिल और साक्षी के बीच झगड़ा होता था।
Sakshi Case : जिससे साक्षी की हत्या हुई, वो हथियार बरामद
Sakshi Case : साक्षी की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। ये हथियार आरोपी साहिल ने 15 दिन पहले ही खरीदा था।
ADVERTISEMENT

Sakshi Murder Case
02 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 2 2023 9:55 AM)
उधर, इससे संबंधित FIR की कॅापी Crime Tak के हाथ लगी है। ये एफआईआर उसके पिता ने दर्ज करवाई थी। इसमें उसके पिता ने बयां दिया है। उनके बयां से साफ है कि साक्षी का परिवार साहिल को पहले से जानता था। दोनों के बीच एक साल से अफेयर चल रहा था।
ADVERTISEMENT
Sakshi Murder Case : साक्षी के पिता ने उससे कहा था - जब भी वो साहिल का जिक्र करती थी, हम उसे समझाते थे कि अभी उसकी पढ़ने-लिखने की उम्र है, ये सब करने की नहीं। जब भी हम उसको समझाते थे, वो नाराज होकर अपनी दोस्त नीतू के पास चली जाती थी। साक्षी पिछले 10 दिनों से नीतू के पास थी। इसके बाद हमें नीतू ने बताया कि साहिल ने उसकी हत्या कर दी है।
ऐसे किया था मर्डर?
वो एसी मैकेनिक है। उसके पिता का नाम सरफराज है। लड़की से उसकी दोस्ती थी। दोनों रिलेशनशीप में थे। कल उसका लड़की से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद 28 मई की रात उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। लड़की पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
ये हैवानियत शुरू होती है 8 बज कर 45 मिनट 32 सैकेंड पर। आरोपी लगातार लड़की को चाकू मारते जा रहा है। इस बीच एक लड़का हिम्मत करता है। उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन जब उसे दिखता है कि आरोपी नहीं मान रहा है तो वो भाग जाता है। इस दौरान कई लोग उसे चाकू मारता हुआ देखते है और वहां से गुजर जाते है।कुछ सैकेंड के लिए रुकते है। देखते है और चले जाते है। यहां तक कि एक कुत्ता भी थोड़ी देर के लिए वहां रुकता है, टहलता है, लेकिन कुछ नहीं कर करता। वो भौंकता तक नहीं है। करीब एक मिनट तक आरोपी लड़की पर हमला करता रहता है। जैसे ही वो हमला करके मौके से हटता है। एक महिला और उसके पीछे दो पुरुष आरोपी की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जब वो देखते है कि आरोपी साहिल दोबारा आ गया है। वो लोग रिएक्ट नहीं करते हैं। इसमें एक युवक वारदात को पास से देख रहा है, लेकिन कुछ भी नहीं करता है और फिर चला जाता है।
Sakshi Murder Case : 8 बज कर 45 मिनट 32 सैकेंड। साहिल नाम का ये लड़का साक्षी को एक गली के एक कोने में घेर लेता है। लड़की की हाईट 5 फुट से कम है, जब कि लड़के की हाईट तकरीबन साढ़े पांच फुट से ऊपर है। साहिल चाकू से ताबड़तोड़ वार करता है। 8 बजकर 46 मिनट 38 सैकेंड। करीब एक मिनट 6 सैकेंड तक वो पहले वार करता है। इसमें वो लड़की को न सिर्फ चाकुओं से गोदता है, बल्कि 5 से 6 बार पत्थर भी मारता है। एक बार तो चाकू लड़की के शरीर में फंस भी जाता है। लड़की खुद को बचाने की कोशिशें करती हैं, लेकिन वो सफल नहीं हो पाती। आसपास लोग चहलकदमी कर रहे हैं। कोई आरोपी को पकड़ने की हिमाकत नहीं दिखा पा रहा है।
ADVERTISEMENT