शरत कुमार के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
RAJASTHAN DOCTOR DEATH STORY : क्या डाक्टर की मौत हत्या है ?
राजस्थान में महिला डॉक्टर ने परेशान होकर किया सुसाइड, घटना से राजस्थान के डॉक्टर नाराज, Read more suicide news Hindi, crime news and crime stories in Hindi on CrimeTak.in
ADVERTISEMENT

30 Mar 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:16 PM)
RAJASTHAN SUICIDE NEWS: राजस्थान के दौसा में डॉक्टर अर्चना शर्मा की मौत ने सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल महिला डॉक्टर अर्चना शर्मा एक महिला का इलाज कर रही थी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बात से परेशान महिला डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। उसने बाकायदा एक सूसाइड नोट भी लिखा है।
ADVERTISEMENT
पूरा मामला जानिए
Suicide News in Hindi: मृतक डॉक्टर का नाम अर्चना शर्मा है। 22 साल की महिला आशा बैरवा प्रसव के लिए अस्पताल आई थी, लेकिन ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर अर्चना शर्मा पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से राजस्थान के डॉक्टर नाराज हैं।
सुसाइड नोट में क्या लिखा डॉक्टर अर्चना शर्मा ने ?
डॉक्टर अर्चना शर्मा ने लिखा, 'मैंने कोई गलती नहीं की है, किसी को नहीं मारा, पीपीएच एक कॉम्प्लिकेशन है, इसके लिए डॉक्टरों को प्रताड़ित करना बंद करो।' सुसाइड नोट के अंत में उन्होंने लिखा, ''प्लीज मेरे बच्चे को मां की कमी महसूस नहीं होने देना।''
ADVERTISEMENT