पत्नी ने दिया तलाक तो कर दिया बाप का कत्ल, संगरुर में बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

Punjab: आस पड़ोस के लोग चीखें सुनकर उसके घर पहुंचे तो घर में चरणजीत सिंह की लहूलुहान लाश पड़ी थी।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

21 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 21 2023 5:10 PM)

follow google news

संगरूर से बलवंत सिंह विक्की की रिपोर्ट

Punjab Crime: पंजाब के संगरूर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रात में सो रहे पिता का बेटे ने कत्ल कर दिया। पुलिस के अनुसार ढाई महीने पहले युवक का पत्नी के साथ तलाक हो गया था। यही वजह है कि वो मानसिक तौर पर परेशान था। ये वारदात संगरूर के बाटड़ियाना गांव की है।

पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

बाटड़ियाना में मनप्रीत अपने पिता के साथ रहता है। रात करीब 2 बजे मनप्रीत के घर से शोर उठा। आस पड़ोस के लोग चीखें सुनकर उसके घर पहुंचे तो घर में चरणजीत सिंह की लहूलुहान लाश पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चरणजीत की  पत्नी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटा ढाई महीने पहले अपने हुए तलाक को लेकर परेशान रहता था। 

पत्नी के तलाक से सदमे में था आरोपी

रात के 2:00 बजे अपने पिता के गले पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रात के समय एक कॉल आई थी जिसमें बताया गया कि बाटड़ियाना गांव में एक कत्ल हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर देख कि चरणजीत सिंह की लाश और साथ में कुल्हाड़ी पड़ी थी। पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp