बरनाला के सेखा में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर दो महिलाओं की हत्या

Punjab Double Murder: पंजाब में घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने दो महिलाओं की गला रेत कर हत्या कर दी और एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

16 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 16 2023 2:45 PM)

follow google news

बरनाला से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

Punjab Double Murder: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजदीप सिंह अपने ससुराल के गांव सेखा में घर जमाई बनकर रह रहा था। राजदीप ने ही पुलिस को खबर दी कि बीती रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राजदीप की सास हरबंस कौर और उसकी पत्नी परमजीत कौर का कत्ल कर दिया गया और इस हमले में खुद राजदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। 

 

बरनाला पुलिस ने मौके पर जांच करती हुई

 

सास हरबंस कौर और उसकी पत्नी परमजीत कौर का कत्ल 

घायल व्यक्ति को बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस नें घायल राजदीप सिंह के बयान दर्ज किए हैं। राजदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी सास व पत्नी की हत्या तेजधार हथियारों से की गई है। बरनाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

कातिल घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर ले गए

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। पुलिस अफसरों व क्राइम टीम ने इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हैरानी की बात ये है कि कत्ल के बाद कातिल घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी अपने साथ उठा ले गए।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp