Parliament Security Breach: पांच आरोपियों का पॉलीग्राफ और नार्को-एनालिसिस टेस्ट जारी

Parliament Security Breach Case : संसद सुरक्षा चूक मामले में 6 में से पांच आरोपियों का पॉलीग्राफ और नार्को-एनालिसिस परीक्षण अभी गुजरात में चल रहा है।

 Parliament Security Breach

Parliament Security Breach

11 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 11 2024 11:13 AM)

follow google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Parliament Security Breach Case : संसद सुरक्षा चूक मामले में 6 में से पांच आरोपियों का पॉलीग्राफ और नार्को-एनालिसिस परीक्षण अभी गुजरात में चल रहा है। स्पेशल सेल की टीम अभी गुजरात के अहमदाबाद में मौजूद है। बताया जा रहा है कि ये परीक्षण शुक्रवार तक पूरा होगा। जिन पांच आरोपियों का टेस्ट चल रहा हैं, उनके नाम सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत हैं। वहीं, सागर और मनोरंजन को नार्को-एनालिसिस और ब्रेन मैपिंग परीक्षणों से भी गुजरना होगा। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि संसद घुसपैठ का सच क्या आएगा नार्को टेस्ट से बाहर?  

दिल्ली पुलिस को अंदेशा है कि मनोरंजन D ही सबसे बड़ा मास्टरमाइंड है। उसी के कहने पर ही मनोरंजन और सागर शर्मा संसद के अंदर दाखिल हुए थे।बता दें कि आखिर क्यों दिल्ली पुलिस की शक की सुई मनोरंजन पर घूम रही है और सबूतों के अभाव में अब दिल्ली पुलिस के पास नार्को, ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट का ही सहारा है ताकि संसद घुसपैठ का सच बाहर आ सके।

इसके पहले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सभी आरोपियों के साइको एनेलिसिस टेस्ट करवाए हैं। जांच में पता चला है कि मनोरंजन फंडिग के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। उसने संगठन भी बनाया था। सागर शर्मा को संगठन में रिक्रूटमेंट का जिम्मा सौंपा गया था। 

युवाओं के ब्रेनवॉश का जिम्मा सागर शर्मा के पास था। ललित ने खुलासा किया उन्हें अंदाजा नहीं था की इस घटना के बाद उन पर UAPA लगेगा। ललित को लग रहा था कि हम जल्द जमानत पर बाहर आकर पब्लिक फिगर बन जाएंगे। यही वजह है की दिल्ली पुलिस मनोरंजन और सागर शर्मा के ब्रेन मैपिंग और नार्को से सच जानना चाहती है। 
 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp