दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक को भोपाल से गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक को भोपाल से गिरफ्तार किया

CrimeTak

20 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:27 PM)

follow google news

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक किशोर समरीते को संसद को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में भोपाल से गिरफ्तार किया। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि समरीते ने शनिवार को कथित तौर पर अधिकारियों को धमकी भरे पत्र के साथ एक पैकेट भेजा था। अधिकारियों ने कहा कि पूर्व विधायक ने उनकी मांगें नहीं माने जाने पर 30 सितंबर को संसद को उड़ाने की धमकी दी।

भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) सचिन अतुलकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दिल्ली पुलिस ने समरीते को भोपाल से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस को सूचित किया है कि उन्होंने पूर्व विधायक को गिरफ्तार करने और अदालत में पेश करने के बाद ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर लिया है।

पुलिस ने बताया कि समरीते को भोपाल के कोलार रोड स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp