एमपी के पूर्व डीजीपी की पोती की हत्या के तीन आरोपी बाल गृह से फरार, छह किशोरों की फरारी से हड़कंप

MP Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से छह आरोपी बृहस्पतिवार की सुबह फरार हो गए जिनमें पूर्व पुलिस महानिदेशक की पोती की हत्या के तीन आरोपी भी शामिल हैं।

जांच जारी

जांच जारी

26 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 26 2024 2:35 PM)

follow google news

MP Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से छह आरोपी बृहस्पतिवार की सुबह फरार हो गए जिनमें पूर्व पुलिस महानिदेशक की पोती की हत्या के तीन आरोपी भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्षया यादव (17) की पिछले साल 10 जुलाई को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

बालगृह से 6 बाल कैदी फरार

17 साल की अक्षया का कत्ल उस वक्त किया गया जब वह अपनी एक सहेली के साथ स्कूटर पर घर लौट रही थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी यादव की सहेली की हत्या करना चाहते थे। अधिकारी ने बताया कि अक्षया पूर्व पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह की पोती थी।

डीजीपी की पोती का हत्यारोपी भी फरार

ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक (नगर) शियाज के एम ने बताया, ‘‘थातीपुर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में रह रहे छह किशोरों ने सुरक्षाकर्मियों को धक्का दिया और दीवार फांद कर फरार हो गए। उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।’’ शियाज ने बताया कि तीन आरोपियों के फरार होने के मद्देनजर अक्षया यादव हत्याकांड के गवाहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp