संजय सिंह राठौर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Model Tania Singh Suicide Case: मॉडल तानिया के बेहद करीब थे IPL क्रिकेटर अभिषेक? जल्द होगी पूछताछ
Model Tania Singh Suicide Case: मॉडल तानिया सिंह सुसाइड केस में आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक (Model Tania Singh Suicide Case) से अब सूरत पुलिस जांच करेगी, क्योंकि अभिषेक ने आखिरी बार उससे फोन पर बात की थी। इसके बाद तानिया ने खुदकुशी कर ली थी।
ADVERTISEMENT

तानिया
23 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 23 2024 11:45 AM)
Model Tania Singh Suicide Case: मॉडल तानिया सिंह सुसाइड केस में आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक (Model Tania Singh Suicide Case) से अब सूरत पुलिस जांच करेगी, क्योंकि तानिया ने आखिरी बार अभिषेक से फोन पर बात की थी। इसके बाद तानिया ने खुदकुशी कर ली थी।
ADVERTISEMENT
तानिया सूरत के हैप्पी एलिगेंस सोसायटी के टावर बी-1 के फ्लैट नंबर 702 में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वो एवेंट का काम करती थी, लिहाजा कई बार घर देर रात आती थी। तानिया की मां सूरत से बाहर किसी काम के सिलसिले में गई हुई थी। बात 19 फरवरी की है। 19 फरवरी को जब तानिया के पिता उठे तो उन्होंने देखा कि तानिया आज उनसे मिलने नहीं आई है। वो उसके कमरे में गए तो कमरा अंदर से लाक था।
तानिया के पिता भवानी सिंह को कुछ शक हुआ। किसी घर दरवाजे को खोला गया। जैसे ही उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तानिया का शव फंदे से झूल रहा था। वहां चीख-पुकार मच गई। उसके शव को उतारा गया। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये खबर आग की तरह फैल गई। सूरत से लेकर मुंबई तक सब जगह ये खबर फैल गई। पुलिस ने साथ-साथ जांच भी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तानिया का मोबाइल फोन खंगाला। पता चला कि तानिया की 19 फरवरी को अभिषेक से फोन पर बात हुई थी। लास्ट काल उसने अभिषेक को ही की थी। लिहाजा जांच के घेरे में अभिषेक आ गया।
CDR रिपोर्ट से पता चला कि अभिषेक और तानिया में नजदीकियां थी। उसके साथ कुछ PHOTOS भी पुलिस को मिले हैं। तानिया ने इंस्टाग्राम पर कई मैसेज आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक को भेजे थे, हालांकि उनको अभिषेक ने कोई भी जवाब नहीं दिया था। ऐसे में यहां कई सवाल उठना लाजिमी है, मसलन
आखिर दोनों के बीच क्या बात हुई थी?
क्या दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था?
पुलिस तमाम पहलुओं से मामले की तफ्तीश कर रही है।
तानिया का परिवार राजस्थान का रहने वाला था
तानिया और उसका परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है, लेकिन इन दिनों वो सूरत में रह रहा था। तानिया के पिता भवानी सिंह सूरत के पंडेसरा इलाक़े में मौजूद एक टेक्सटाइल इंडस्ट्री में काम करते हैं। मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच से ये पता चला है कि उसकी सुसाइड करने से पहले कनाडा में रहनेवाले अपने भाई से दो बार वीडियो कॉल पर बात भी हुई थी।
पुलिस की रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि जब तानिया ने सुसाइड किया तो उनके कान में हेडफोन लगे हुए थे। सूरत पुलिस के एसीपी वीआर मल्होत्रा के मुताबिक, आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें हैं, इसकी जांच हो रही है।
ADVERTISEMENT