ठाणे में क्यों हुआ कॉलगर्ल का मर्डर, बेडरुम में खून से लथपथ लाश मिलने से रेडलाइट एरिया में सनसनी

Maharashtra Crime News: ठाणे के भिवंडी इलाके में 35 साल की एक कॉलगर्ल की लाश मिलने से हड़कंप मच गया, पुलिस कातिल की तलाश में जुटी है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

22 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 22 2023 5:40 PM)

follow google news

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे में देर रात एक कॉलगर्ल का कत्ल कर दिया गया। जिले के भिवंडी में 35 साल की कॉलगर्ल की लाश उसके बेडरुम में मिली। कॉलगर्ल की दोस्त ने ठाणे पुलिस को हत्या की खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की सोनम (बदला हुआ नाम) की खून से लथपथ लाश पड़ी है।

बेडरुम के कॉलगर्ल की लाश

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। भिवंडी टाउन पुलिस थाने के इंसपेक्टर विजय कदम ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे की है। उन्होंने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और वह पुणे से भिवंडी के रेड लाइट इलाके हनुमान टेकड़ी में रहने आई थी। 

सिर को पत्थर से कुचला

पुलिस अफसरों के मुताबिक मृतक कॉलगर्यौल अपनी एक सहेली के साथ कमरा साझा कर रही थी। मृतक की सहेली भी कॉलगर्ल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात शख्स ने महिला के सिर पर पत्थर से हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  इंसपेक्टर विजय कदम ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। कातिल की तलाश की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp