ठाणे में तीन करोड़ रुपये मूल्य की एंबरग्रीस बरामद, एंबरग्रीस को कहते हैं समुद्री खजाना, दो लोग गिरफ्तार

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन करोड़ रुपये मूल्य की नायाब एंबरग्रीस बरामद की।

जांच जारी

जांच जारी

22 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 22 2023 1:30 PM)

follow google news

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन करोड़ रुपये मूल्य की एंबरग्रीस बरामद की। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एंबरग्रीस व्हेल मछली की उल्टी होती है जिसका इस्तेमाल मंहगे परफ्यूम बनने में किया जाता है और इसलिए यह ऊंचे दामों में बिकती है।

एम्बरग्रीस तैरता हुआ सोना

वागले एस्टेट पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किरनकुमार कबाड़ी ने कहा कि सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति तस्करी का कुछ सामान बेचने के लिए उनके अधिकार क्षेत्र वाले एक होटल के पास आएंगे। पुलिस ने दोनों को उक्त स्थान से पकड़ लिया और उनके पास से तीन करोड़ रुपये मूल्य की एंबरग्रीस बरामद की। 

एम्बरग्रीस समुद्री खजाना

ये दोनों आरोपी पड़ोसी तटीय रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एंबरग्रीस को समुद्री खजाना भी कहते हैं।एंबरग्रीस स्पर्म व्हेल से बनती है। बेहद कीमती एंबरग्रीस का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में होता है। ये इंटरनेशनल मार्केट में मंहगी बिकती है। 

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp