डीजे बंद कराया तो पूरी बारात लेकर थाने पहुंचा दूल्हा!

MADHYA PRADESH/MP CRIME NEWS : डीजे बंद कराया तो पूरी बारात लेकर थाने पहुंचा दूल्हा! DO READ MORE AND LATEST CRIME STORIES AT CRIME TAK WEBSITE.

CrimeTak

15 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:13 PM)

follow google news

विजय मीणा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

MADHYA PRADESH/MP CRIME NEWS : डीजे बंद करवाया तो दूल्हा पूरी बारात लेकर थाने पहुंच गया। ये वाक्या है मध्य प्रदेश के रतलाम का। यहां होमगार्ड कॉलोनी में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चाएं अब हर जगह हो रही है।

पूरा मामला जानिए

पुलिस को डीजे बंद करना भारी पड़ गया। इससे नाराज दूल्हा, दुल्हन को पुलिस स्टेशन ले आने की बात कहने लगा और वहीं सात फेरे लेने की बात करने लगा। पुलिस ने उन लोगों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हा और बाराती अपनी जिद पर अड़े रहे। आखिरकार ASP के मान-मनौव्वल के बाद रात में डीजे बुलवाया गया। इसके बाद दूल्हे को बारात समेत रवाना किया गया।

होमगार्ड कॉलोनी में आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले सुनील कटारा की शादी थी। परंपरा के अनुसार मामेरा कार्यक्रम के बाद प्रोसेशन निकलना था। प्रोसेशन के दौरान दूल्हा घोड़ी पर बैठा। जुलूस में डीजे भी बज रहा था। इसी बीच पुलिसकर्मियों ने ये कहते हुए डीजे बंद करवा दिया कि आसपास पुलिस अफसरों के निवास हैं। यहां तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति नहीं है। इसी बात पर दूल्हा सुनील भड़क गया। बारातियों का कहना था कि गरीब को नियम बताकर डीजे बंद करवा दिया, जबकि बाजार और मैरिज गार्डन में रात को बैंड बाजे के साथ बारात निकलती है, तब कार्रवाई नहीं होती।

विरोध को देखते हुए एएसपी इंद्रजीत बाकलवार ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने रात 11:30 बजे दोबारा डीजे बुलवा कर कम आवाज में बारात निकालने को कहा। इसके बाद रात 12 बजे दूल्हे के साथ बारात वापस होमगार्ड कॉलोनी पहुंची।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp