उज्जैन: फुटपाथ पर हुआ था दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने वाला मोहम्मद सलीम गिरफ्तार, दुष्कर्म करने वाला पहले ही हो चुका है गिरफ्तार 

Madhya Pradesh Ujjain Rape Viral Video News: एमपी के उज्जैन से दुष्कर्ष का एक वीडियो वायरल हुआ था। एक शख्स खुलेआम सड़क एक महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया। इस सिलसिले में पुलिस ने वीडियो को वायरल करने के आरोप में मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया है।

CrimeTak

09 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 9 2024 12:57 PM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

फुटपाथ पर हुआ था दुष्कर्म

point

वीडियो वायरल करने वाला मोहम्मद सलीम गिरफ्तार

point

साइबर टीम भी कर रही है जांच

संदीप कुलश्रेष्ठ के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Madhya Pradesh News: एमी के उज्जैन से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी। यहां कोयला फाटक इलाके में 4 सितंबर को फुटपाथ पर एक शख्स ने एक महिला से दुष्कर्म किया था। इसका वीडियो वायरल हुआ था। अब इस सिलसिले में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वो पेशे से ऑटो ड्राइवर है। दरअसल, आरोपी ने वीडियो वायरल किया था। इससे पहले पुलिस ने लोकेश नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। लोकेश ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था।

ये वाकया 4 सितंबर को हुआ था। जिस महिला के साथ दुष्कर्म हुआ, वो सड़क पर कूड़ा और पन्नी बीनने का काम करती है। जिसने इस घटना को अंजाम दिया, वो सब्जी और फल का ठेला लगाता है। उसका नाम लोकेश है।

पुलिस के मुताबिक, लोकेश सरेआम सड़क पर महिला से दुष्कर्म कर रहा था। तभी मोहम्मद सलीम ने चुपके से इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वीडियो के आधार पर लोकेश की पहचान हुई और उसे अरेस्ट कर लिया गया। अब पुलिस को उस शख्स की तलाश थी, जिसने सबसे पहले इस घटना का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और वीडियो वायरल करने वाला आरोपी मोहम्मद सलीम भी पकड़ा गया।

सलीम ने वीडियो बनाकर कई लोगों को भेजा था!

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सलीम प्रकाश नगर नागदा का रहने वाला है और ऑटो चलाने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद किया है, जिसमें दुष्कर्म का वीडियो भी मिला है। सलीम ने कई लोगों को दुष्कर्म का वीडियो भी भेजा था। पुलिस ये पता लगा रही है कि सलीम ने ये वीडियो किस-किस को भेजा था और उन लोगों ने आगे किन-किन लोगों को ये वीडियो फॉरवर्ड किया था। 

शादी करने और जिंदगी भर साथ रहने का वादा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लोकेश ने उससे शादी करने और जिंदगी भर साथ रहने का वादा किया था। वह उसकी बातों में आ गई और उसे धोखे से शराब पिलाई और फिर सड़क किनारे उसके साथ दुष्कर्म किया। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp