बीवी की तीन बार 'नकली शादी' कराने वाला नालायक पति अंदर, यहां शादी नकली, मां नकली, भाई नकली, बिचौलिया भी नकली!

MP News: आइये आज आपको ऐसे नालायक पति से मिलवाते हैं, जो अपनी पत्नी की तीन बार नकली शादी करवा चुका है। और वो भी सिर्फ पैसों के खातिर।

CrimeTak

23 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 23 2024 7:44 PM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

अपनी पत्नी की नकली शादी करवाता

point

फिर उसका नकली भाई बन जाता

point

एमपी पुलिस ने किया गैंग का पर्दाफाश

MP News: आइये आज आपको ऐसे नालायक पति से मिलवाते हैं, जो अपनी पत्नी की तीन बार नकली शादी करवा चुका है। और वो भी सिर्फ पैसों की   खातिर। वो बाकायदा पहले शादी करवाता, कुछ दिन लड़की ससुराल में रहती, फिर लड़की का भाई बनकर लड़की को बहाने से वापस अपने घर ले आता। ये महाठग अब हिरासत में है। साथ में पुलिस ने लुटेरी पत्नी को भी अरेस्ट कर लिया है। पतिदेव ने अपनी पत्नी की दो साल के अंदर तीन शादियां करवा डाली। इतना ही नहीं, गैंग के दूसरे लोगों में से कोई लड़की की नकली मां, कोई भाई तो कोई बिचौलिया बन गए।

लड़की की मां ने दर्ज कराई थी शिकायत

ये दिलचस्प कहानी मध्य प्रदेश से सामने आई है। मध्य प्रदेश में एक जगह है खरगोन। यहां एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई। इस मामले को सुलझाते हुए पुलिस की तफ्तीश राजस्थान तक पहुंच गई। दरअसल, बिटनेरा की रहने वाली ममताबाई की एक बेटी है, जिसका नाम दीपिका है। 2 साल पहले उसकी शादी मोंगरगांव के निखिल सावले से हुई थी। निखिल पढ़ा-लिखा है, लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद उसकी नौकरी चली गई थी। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया। शुरुआत में परिवार वालों की बात दीपिका से होती थी, लेकिन कुछ वक्त से बात नहीं हो रही थी।

जब निखिल से इस बाबत पूछा तो उसने बताया कि दीपिका कहीं चली गई है। थक हार कर दीपिका की मां ने पुलिस में शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि वो 15 जुलाई से मिल नहीं रही है। दीपिका की मां ने कहा कि उसे शक है कि उसकी बेटी को राजस्थान में कहीं बेच दिया गया है। एमपी पुलिस ने निखिल को हिरासत में ले लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान उसने सारा राज उगल दिया। निखिल ने बताया कि उसने दीपिका को राजस्थान में बेचा है। इसके एवज में निखिल को 2 लाख रुपए मिले थे। पुलिस ने दीपिका को निखिल के बताए ठिकाने से रिकवर कर लिया।

यहां सब नकली हैं, शादी, भाई, मां और बिचौलिया

पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की। आरोपी निखिल ने बताया कि वो अपनी पत्नी की नकली शादी करवाने में एक्पर्ट है। इसके एवज में उसे रुपए मिलते हैं। उसने बताया कि उसे ये आइडिया कैसे आया? निखिल ने बताया कि जब उसके पास काम-धंधा नहीं था तो उसकी पहचान लुटेरी गैंग चलाने वाले रोहित सोलंकी से हुई। वो रहीमपुरा का रहने वाला था। उसके गैंग में कई और लोग भी शामिल थे। निखिल इनके साथ काम करने लगा। ये गैंग नकली शादी करवाते, इसके बाद बहाने से लड़की को ससुराल से वापस लाते और फरार हो जाते। गैंग ने दो सालों में इस तरीके की तीन वारदात को अंजाम दिया।  

दीपिका ने पुलिस को बताया- पति निखिल सावले ने अपने चार साथियों रोहित सोलंकी निवासी रहीमपुरा, एडू मामा निवासी गांधीनगर, सकुबाई निवासी रहीमपुरा, निर्मल आर्य निवासी गुजारी के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग की थी। गैंग के लोगों ने दीपक नाम के एक शख्स से 2 लाख रुपए लिए और उससे मेरी शादी करवा दी। दीपिका दीपक के साथ राजस्थान के टोकर में शिफ्ट हो गई। 

निखिल के झूठे एक्सिडेंट की कहानी सुनाई

निखिल ने खुद को दीपिका का भाई बताया था। एक दिन गैंग के कुछ और लोग दीपिका के ससुराल पहुंचे और बताया कि निखिल का एक्सिडेंट हो गया है। इसके बाद वहां से दीपिका को ले गए, फिर गायब हो गए। पूछताछ में उसने बताया कि गैंग का सरगना रोहित सोलंकी और एडू मामा हैं। ये दोनों ऐसे लोगों को खोजते थे, जिनकी शादी में दिक्कत आ रही हो। वो दीपिका को लड़के से मिलवाते थे और फिर शादी करवा देते थे। 

कोई दीपिका का बुआ का लड़का बन गया, कोई मामा का बेटा तो कोई मां

पति निखिल, बुआ का लड़का बनकर मिला। रोहित सोलंकी मामा का बेटा, सकूबाई, दीपिका की मां बनकर मिली। एडू यादव (मामा) बिचौलिए की भूमिका में था। इन्होंने 15 जुलाई को राजस्थान के टोकर में नकली शादी मंदिर में करवाई और रुपए लेकर वहां से निकल आए। अब पुलिस गैंग में शामिल एक महिला, दलाल और अन्य दो आरोपियों को तलाश रही है। इस सिलसिले में पुलिस ने लुटेरी पत्नी और उसके पति को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने पत्नी को जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी पति अभी रिमांड पर है। आरोपी ने पत्नी और गैंग के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान और महाराष्ट्र में कई लोगों से ठगी की है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp