चार महीने पहले पति ने की खुदकुशी, पत्नी ने नवजात बेटे की हत्या की, बच्चे के कत्ल के बाद खुदकुशी की

Kerala Crime: केरल के इडुक्की जिले में 35 वर्षीय एक महिला ने अपने पांच माह के बच्चे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

01 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 1 2024 1:45 PM)

follow google news

Kerala Crime News: केरल के इडुक्की जिले में 35 वर्षीय एक महिला ने अपने पांच माह के बच्चे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तोपरामकुडी की रहने वाली दीनू का शव बुधवार रात उसके कमरे में फंदे से लटका मिला और नवजात बच्चे का शव पालने में पाया गया।

पांच माह के बच्चे की हत्या

पुलिस ने कहा, ‘‘ सबसे पहले एक रिश्तेदार उन्हें देखा और स्थानीय लोगों तथा पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।’’ मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। अफसरों का कहना है कि पति की खुदकुशी से महिला परेशान थी।

चार महीने पहले पति ने की खुदकुशी

पुलिस अफसरों ने बताया कि रिश्तेदारों के बयान के अनुसार करीब चार माह पहले पति के खुदकुशी करने के बाद से महिला मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस अफसरों ने मृतका के रिश्तेदारों के बयान दर्ज कराए हैं। 

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp