बेंगलुरु के 'स्पागर्ल' की हत्या से सनसनी, बॉयफ्रेंड बोला छोड़ दो मसाज पार्लर, गर्लफ्रेंड ने किया इनकार तो प्रेमी ने कर दिया ये कांड

Karnataka: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड ने मौत के घाट उतार दिया, इसलिए हत्या कर दी कि वह उसकी स्पा की नौकरी से नाखुश था।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

01 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 1 2024 6:00 PM)

follow google news

Bengaluru Crime News: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड ने मौत के घाट उतार दिया। लड़की स्पा में काम करती थी। बॉयफ्रेंड को अपनी प्रेमिका का स्पा में काम करना पसंद नहीं था। दोनों मे अक्सर इसी बात को लेकर झगड़े होते थे। यह घटना शनिवार को जयनगर के शालिनी मैदान में हुई। पुलिस ने मृतक की पहचान एक लॉज में रहने वाली कोलकाता की फरीदा खानम (42) के रूप में की है।

गर्लफ्रेंड का स्पा में काम करना नहीं था पसंद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने हत्या के आरोप में गिरीश (32) नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि फरीदा एक ‘स्पा’ में काम करती थी और गिरीश एक निजी कंपनी का कर्मचारी है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मित्र थे। उन्होंने बताया कि गिरीश, फरीदा के काम की प्रकृति को लेकर नाखुश था और उसपर काम छोड़ने के लिए दबाव बनाता था जिस कारण उन दोनों के बीच झगड़े हुआ करते थे।

बॉयफ्रेंड ने चाकू गोदकर ले ली जान

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरु हुआ। झगड़ा इस बढ़ा कि गिरीश ने चाकू से फरीदा पर हमला कर दिया। गिरीश ने फरीदा को कई चाकू मारे। पुलिस अफसरों ने बताया कि कुछ लोगों ने फरीदा को खून से लथपथ हालत में देखा और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि यह एक सुनियोजित हत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि आरोपी के पास चाकू था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp