कानपुर में MBBS स्टूडेंट की मौत कैसे हुई? सामने आई पीएम रिपोर्ट, 16 हड्डियां टूटी

Kanpur News: साहिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि उसके सिर की 12 हड्डियां और 6 पसलियां टूटी है। हेड इंजरी के बाद ज्यादा खून बहने से वजह से उसकी मौत हुई। हालांकि अभी भी ये हत्या है या हादसा, इसको लेकर संशय बरकरार है।

Kanpur MBBS Student Update

Kanpur MBBS Student Update

28 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 28 2023 1:25 PM)

follow google news

रंजय सिंह/सिमर चावला के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Kanpur News: साहिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि उसके सिर की 12 हड्डियां और 6 पसलियां टूटी है। हेड इंजरी के बाद ज्यादा खून बहने से वजह से उसकी मौत हुई। हालांकि अभी भी ये हत्या है या हादसा, इसको लेकर संशय बरकरार है।

इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं -

पहली ये कि क्या छत से गिरने की वजह से उसकी मौत हुई?

या फिर उसके साथ मारपीट हुई?

जॉइंट पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, घटना वाले दिन थर्ड फ्लोर पर रात में ढाई बजे के करीब सीसीटीवी फुटेज में साहिल हॉस्टल की दीवार पर बाथरूम करते हुए दिखा था। सामने गैलरी से गुजर रहे एक लड़के ने उसे देखा था। बाथरूम करने के बाद साहिल अपने कमरे की तरफ नहीं जाता है, बल्कि वह गैलरी की तरफ चला जाता है, जहां से उसके गिरने की आशंका जताई जा रही है। दूसरा लड़का भी चला जाता है।

साहिल के फोन रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। 24 नवंबर को साहिल का बर्थडे था। उसके अगले दिन भी पार्टी दी थी, लेकिन इस पार्टी में कोई विवाद नहीं हुआ था। पार्टी में मौजूद छात्रों से पूछताछ की गई है।

Kanpur News : कानपुर के डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस स्टूडेंट साहिल की मौत को लेकर बवाल जारी है। साहिल का शव हॉस्टल के बेसमेंट में मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। उधर, कॉलेज प्रबंधन इसे हादसा बता रहा है।

मामला बिठूर थाना इलाके के रामा डेंटल कॉलेज का है। ये वाक्या रविवार को हुआ था। यहां कॉलेज के हॉस्टल में MBBS सेकेंड ईयर का छात्र साहिल सारस्वत (24) रहता था। उसका रविवार को शव मिला। शव खून से लथपथ था।

पता चला है कि 24 नवंबर को साहिल का जन्मदिन था। उसने पार्टी दी थी। उनके पिता की अपने बेटे से बात भी हुई थी। रविवार को उसका शव मिल गया। उनके पिता ने आरोप लगाया है कि साहिल को 25 नवंबर को हॉस्टल के कुछ लड़कों ने मारा था। उसे गंभीर चोटें आई थीं। इस वजह से उसकी मौत हुई।

मृतक के पिता बृजमोहन मथुरा में एक स्कूल चलाते हैं। साहिल उनका इकलौता बेटा था। उन्होंने कानपुर पुलिस को मामले में शिकायत दी है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp