जिम में कैसे हुई कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार की मौत! कर्नाटक में क्यों घोषित किया गया HIGH ALERT

kannada superstar puneeth rajkumar died due to heart attack

CrimeTak

29 Oct 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:08 PM)

follow google news

Puneet Rajkumar Died: कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार (puneeth rajkumar) का जिम में वर्कआउट कर रहे थे, कि अचानक उनके सीने में बेचैनी हुई, जब तक वो कुछ समझ पाते उन्हें दिल का दौरा (puneeth rajkumar Heart attack) पड़ चुका है। 46 साल के पुनीत राजकुमार को फौरन बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है।

राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा रहे हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी अस्पताल पहुंचे थे। पुनीत राजकुमार के निधन की खबर आने के बाद कर्नाटक सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

कन्नड़ सुपरस्टार (kannada superstar) पुनीत राजकुमार के निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। बॉलीवुड सिलेब्स से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक लोग उनकी मौत की खबर पर दुख जता रहे हैं। पुनीत के पिता राजकुमार साउथ इंडियन सिनेमा के आइकॉन थे। वो कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पहले एक्टर थे, जिन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिला था।

चंदन तस्कर वीरप्पन ने जुलाई 2000 में तमिलनाडु से उनका अपहरण कर लिया था। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी, और वो राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके थे। पुनीत के निधन पर फिल्मों के अलावा खेल और राजनीति से जुड़े लोगों ने दुख जताया है।

पुनीत रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह भी जिम में वर्कआउट कर रहे थे। वर्कआउट करते समय ही उन्हें अचानक कार्डिएक अरेस्ट हुआ जिसके बाद वो वहीं गिर गए। पुनीत के निधन की खबर पर पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैन्स के बीच दुख की लहर दौड़ गई है।

पुनीत के निधन की खबर बाहर आने के बाद हजारों की संख्या में फैन्स हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए हैं। कन्नड़ फिल्मों में पावर स्टार के नाम से मशहूर पुनीत राजकुमार ने हाल में अपनी अपनी अगली फिल्म 'जेम्स' की शूटिंग पूरी की थी। अब वह पवन कुमार के साथ अगली फिल्म 'द्वित्वा' की शूटिंग शुरू करने वाले थे।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp