जामताड़ा का अंखंफोड़वा कांड, कत्ल के बाद आंखें निकालने वाला कातिल फरार, तलाश में पुलिस

Jharkhand: कत्ल के बाद कातिल ने दरिंदगी की इंतेहा कर दी। पहले तो युवक का कत्ल किया उसके बाद लाश की आंखे तक निकाल लीं।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

26 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 26 2023 6:05 PM)

follow google news

Jharkhand Crime: जामताड़ा में अपराधियों ने वहशियाना वारदात को अंजाम दिया है। कत्ल के बाद कातिल ने दरिंदगी की इंतेहा कर दी। पहले तो युवक का कत्ल किया उसके बाद लाश की आंखे तक निकाल लीं। ये खौफनाक वारदात जामताड़ा जिले के फतेहपुर के आसनबेड़िया पंचायत के पथराबाद गांव की है। 

पहले गला रेता, फिर आंख फोड़ डाली

शनिवार को लाश मिली तो पूरा गांव सन्न रह गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मरने वाले की पहचान नहीं कर सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के दौरान यह पाया कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंक दी गयी है। 

युवक की निर्मम हत्या

युवक के गले पर कटे हुए का निशान है साथ ही उसकी एक आंख भी निकाल ली गई है। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान और हत्या के कारणों का सच जानने में जुटी है। पुलिस अफसरों के मुताबिक पुलिस हर बिंदु पर जांच करने में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों और अपने सूत्रों की मदद से शव की पहचान कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp