झारखंड के हजारीबाग में लापता इंगलिश मीडियम छात्र का शव मिला, कुएं में मिली युवक की लाश, दोस्तों पर हत्या का शक

Jharkhand Crime: झारखंड के हजारीबाग जिले में एक कुएं से शुक्रवार को एक छात्र का शव मिला, सहपाठियों के साथ विवादों को सुलझाने के लिए बाहर गया था।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

12 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 12 2024 8:35 PM)

follow google news

Jharkhand Crime News: झारखंड के हजारीबाग जिले में एक कुएं से शुक्रवार को एक छात्र का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 11वीं कक्षा का छात्र पिछले सप्ताह से लापता था और आज एक कुएं से उसका शव मिला। पुलिस के अनुसार कुएं से जिस लड़के का शव मिला है।

कुएं में मिला छात्र का शव 

पुलिस के मुताबिक वह अंग्रेजी माध्यम के एक स्कूल का छात्र था और कुछ विवादों के कारण उसके सहपाठियों ने उसकी हत्या कर दी और शव को इचाक इलाके के एक कुएं में फेंक दिया। कोर्रा पुलिस थाने की प्रभारी निशि कुमारी ने बताया कि वह छह जनवरी को अपने कुछ सहपाठियों के साथ विवादों को सुलझाने के लिए बाहर गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा।

6 दिन से लापता था छात्र

उन्होंने बताया कि उसके माता-पिता ने पुलिस में छात्र के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि छह दिन बाद कुएं से छात्र का शव मिला और उसके माता-पिता ने शव की पहचान की। इसने बताया कि ऐसी आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि हत्या के सिलसिले में उसके दो सहपाठियों को गिरफ्तार किया गया है और इस घटना में शामिल अन्य छात्रों की तलाश की जा रही है।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp