पलवल में डीजे पर खूनी कोहराम, पड़ोसियों ने एक महिला को मारी गोली, महिला की मौत, तीन जख्मी, देखिए वीडियो

Haryana Crime: पलवल में जन्मदिन पर डीजे बजाने को हुए विवाद में एक महिला की गोली लगने से हुई मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, घर पर हमले का वीडियो वायरल।

देखिए Video

देखिए Video

14 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 14 2023 8:56 PM)

follow google news

फरीदाबाद से सचिन गौड़ की रिपोर्ट

Haryana Faridabad Crime: पलवल में बच्चे के जन्मदिन पर डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

जन्मदिन पर डीजे बजाने को लेकर विवाद

सबसे पहले आपको वह सीसीटीवी फुटेज दिखाते हैं जिसे देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि पलवल में कानून व्यवस्था का क्या आलम है। पलवल के गांव छज्जूपुर में रहने वाले पीड़ित पक्ष के गजेंद्र ने बताया कि उनके चाचा की पोती का पहला जन्मदिन था जिसका कार्यक्रम चल रहा था। डीजे भी बज रहा था।  

मारा-पीटा चलाई गोली

तभी डीजे बजाने को लेकर पड़ोसी केसरलाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ आ गए और गाली गलौच शुरू कर दी। उनके हाथों में लोहे की रॉड और डंडे थे। हमलावरों ने जमकर बवाल काटा। परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। बाइक तोड़ दी। दरवाजा तोड़ दिया। जो भी सामने आया उस पर हमला पर दिया।

हाथों में लोहे की रॉड और डंडे से लैस

गजेंद्र के मुताबिक उनकी बुआ के चेहरे पर गोली मार दी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। इस हमले में दो महिला व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में जितेंद्र की शिकायत पर 22 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp