लड़कियों ने पता पूछने के बहाने आदमी को किया Kidnap, कार में ही नोंच डाले कपड़े, घर ले जाकर रात भर किया Gangrape, जैसे तैसे जान बचाकर भागा

Gangrape of a Man By Four Girls: गैंगरेप का एक ऐसा सनसनीखेज किस्सा सामने आया है जिसे इससे पहले आपने शायद ही कभी सुना या देखा हो। नशे में धुत चार लड़कियों ने एक आदमी को पता पूछने के बहाने कार में अगवा किया और फिर उसे सूनसान घर में ले जाकर बारी बारी से उसके साथ ज्यादती की। रात में जब उस आदमी की बेहोशी टूटी तब वो वहां से जैसे तैसे भागने में कामयाब हुआ।

CrimeTak

17 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 17 2024 8:57 AM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पंजाब के जालंधर के पास चार लड़कियों ने की वारदात

point

आदमी को अगवा करके उठाकर ले गईं सूनसान घर में

point

रात भर बारी बारी से आदमी के साथ किया बलात्कार

Jalandhar, Punjab: गैंगरेप। ये शब्द जैसे ही सुनाई पड़ता है तो एक अजीब सा मंजर नजरों के सामने नाचने लगता है। एक खौफ सा तारी होने लगता है। और दिल जोरों से धड़कने लगता है। क्योंकि ये शब्द इतना डरावना है जिसे सुनते ही सिर से पांव तक झुरझुरी दौड़ जाती है। हम अपनी रोज मर्रा की जिंदगी में अक्सर गैंगरेप जैसा भयानक शब्द सुनते हैं तो दहशत में आ जाते हैं। और सोचने लगते हैं कि इस गैंगरेप से गुजरने वाले पर असल में क्या गुजरी होगी। लेकिन ये गैंगरेप शब्द जब भी सुनाई पड़ता है तो अक्सर यही महसूस होता है कि ये आफत किसी लड़की या महिला पर आकर गिरी होगी। मगर ये पूरा सच नहीं है। लड़के भी इस खौफनाक दौर से गुजरते हैं। एक वाकया पंजाब के जालंधर से सामने आया जहां चार लड़कियों ने एक आदमी को अगवा करके उसके साथ गैंगरेप किया। सुनकर चौंकना लाजमी है मगर ये खरा सच है। 

लड़कियों ने किया अगवा और रात भर नोंचा

असल में जालंधर में नशे में धुत चार लड़कियों ने एक आदमी को अगवा करके उसे रात भर नोंचा खसोटा और उसका रेप कर डाला। किसी तरह से लड़कियों के चंगुल से बचकर पुलिस तक पहुँचे इस आदमी ने जो अपनी आप बीती सुनाई तो खुद पुलिस की भी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। एक फैक्टरी में काम करने वाला शाम को अपने काम से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसका रास्ता एक कार ने रोका। उस कार में चार लड़कियां थीं। उन लड़कियों ने उस आदमी से किसी जगह का पता पूछा। वो आदमी जैसे ही उन्हें पता बताने लगा तो लड़कियों ने उसकी आंखों में एक स्प्रे कर दिया। जिससे उसे दिखना बंद हो गया। तब लड़कियों ने उसका हाथ पकड़कर उसे कार में घसीट लिया। 

20-30 साल की थी अगवा करने वाली लड़कियां

पुलिस को दिए बयान में उस आदमी ने बताया कि सभी लड़कियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच की ही रही होगी। पुलिस में लिखवाई शिकायत में उस आदमी ने बताया कि जब उसे कार में लड़कियों ने घसीट लिया तो अपने बचाव में उसने लड़कियों से कहा कि वो शादी शुदा है और उसके बच्चे भी हैं। तब लड़कियों ने खिलखिलाते हुए कहा ये तो और भी अच्छा है, तुम तो एक्सपीरियंस्ड (Experienced) हो। और फिर उन लड़कियों ने हमें जबरन शराब पिलाई। 

अगवा करके कार में कर दिया नंगा

उस आदमी ने बताया कि लड़कियों ने उसे कार में ही करीब करीब बेलिबास कर दिया था। कार में ही बारी बारी से लड़कियां उसके साथ ज्यादती करने लगी थीं। दो लड़कियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को पकड़ रखा था। इसके बाद वो लड़कियां एक किसी बड़े से घर में ले गईं थीं। वहां उन लड़कियों ने रिमोट कंट्रोल से ही घर का गेट खोला था और कार को भीतर ले जाकर पोर्टिको में खड़ा किया। फिर लड़कियों ने उसे उठा लिया था और घर के भीतर एक कमरे में ले गईं। उस आदमी ने ये भी बताया कि लड़कियों ने उसे पूरी तरह से बेलिबास करके उसे पहले नहलाया और फिर वहां लड़कियां बारी बारी से उसके पास आती थीं और जबरदस्ती करने लगती। 

नशे में धुत थीं लड़कियां

अपनी शिकायत में उस आदमी ने लिखवाया कि लड़कियां पूरी तरह से नशे में धुत थीं। और उसे बार बार धमका रही थीं कि अगर उसने आनाकानी की तो उसे मार डालेंगी और लाश जंगल में ले जाकर फेंक देंगी। उनका कोई कुछ नहीं कर पाएगा। कुछ ही देर में उस आदमी की हिम्मत जवाब दे गई। मगर लड़कियों का दिल नहीं भरा। वो बारी बारी से उसके बदन को नोंचने में लगी रहीं। अपनी शिकायत में उस आदमी ने लिखवाया कि कुछ देर के बाद वो बेहोश हो गया था। लेकिन रात करीब 3.30 बजे उसकी आंख खुली। थोड़ी हिम्मत बटोरकर जैसे तैसे वो कुछ कपड़े लेकर उस घर से बाहर निकल गया और वहां से काफी दूर तक पैदल चलने के बाद वो मेन रोड तक पहुंचा। वहां पहुंचकर उसे पता चला कि वो फिल्लौर में कहीं है। उसी हाईवे पर उसने एक ट्रक से लिफ्ट ली और वहां से जालंधर पहुंच पाया। 

पुरुषों के साथ रेप का डाटा नहीं

जालंधर की ये वारदात इस तरह का इकलौता मामला नहीं है जब किसी पुरुष ने अपने साथ ऐसी वारदात की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई हो। हालांकि भारत में कितने पुरुषों के साथ रेप हुआ, इसका कोई डेटा मौजूद नहीं है। लेकिन वक्त वक्त पर ऐसे मामले सामने जरूर आते रहे हैं जहां गैंगरेप जैसी डरावनी वारदात का शिकार महिला या लड़की नहीं बल्कि पुरुष हुए हैं। 
 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp