Elvish Yadav : नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव से की पूछताछ, आज फिर हो सकती है पूछताछ

Elvish Yadav : एल्विश से नोएडा पुलिस ने देर रात पूछताछ की। करीब 3 घंटों तक उससे पूछताछ हुई। वो अपने वकीलों के साथ थाने पहुंचा था।

Elvish Yadav

Elvish Yadav

08 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 8 2023 11:30 AM)

follow google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Elvish Yadav : एल्विश से नोएडा पुलिस ने देर रात पूछताछ की। करीब 3 घंटों तक उससे पूछताछ हुई। वो अपने वकीलों के साथ थाने पहुंचा था। उससे नोएडा पुलिस ने कई सवाल किए। मसलन

सवाल नंबर 1 -  क्या वो सांपों की खरीद-फरोख्त में शामिल है?

2 - क्या वो सांपों के जहर को बेचता है?

3 - क्या वो राहुल को जानता था, कब से और कैसे?

4 - क्या उसका कोई दोस्त इस धंधे में शामिल है?

5 - फिर क्यों आरोपियों ने एल्विश का नाम लिया?

एल्विश सेक्टर-20 थाने पहुंचा था। एल्विश मीडिया से बचने के लिए गुपचुप तरीके से पहुंचा था। बताया जा रहा है कि आज दोबारा उससे पूछताछ हो सकती है। 

उससे Dcp और ACP लेवल के अधिकारियों ने पूछताछ की। अब पुलिस 5 आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर आमने-सामने बैठा कर पूछताछ करेगी।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp