पति देखता रहा पत्नी के अवैध संबंधों का तमाशा, समझाने पर नहीं मानी बीवी तो कर दिया क़त्ल

Delhi: आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के किसी युवक से नाजायज़ संबंध थे।

Photo

Photo

12 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 12 2024 8:30 AM)

follow google news

Delhi Crime News: दिल्ली के वसंतकुंज नॉर्थ इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यह वारदात सोमवार सुबह हुई है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ वेस्ट मनोज सी. ने बताया कि 8 बजकर 10 मिनट पर पीसीआर को कॉल मिली थी। बताया गया की वसंत कुंज इलाके के मसूदपुर में एक महिला कमरे के अंदर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है।

घर में मिली लाश का राज़

मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो देखा की कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट नजर नहीं आई। मृतक की पहचान रेखा रॉय के रूप में हुई, वह उस मकान में अपने पति विश्वनाथ रॉय के साथ रहती थी। मूलतः वेस्ट बंगाल की रहने वाली थी। एक महीना पहले ही पति पत्नी यहां रहने के लिए आए थे।

पति पत्नी के बीच हुई बहस

महिला का पति पास में ही पेट्रोल पंप पर प्राइवेट काम करता था। महिला के दो बच्चे हैं और दोनों पैतृक गांव में ही हैं। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह महिला का और उसके पति के बीच में किसी बात को लेकर काफी बहसबाजी हुई थी। मौके पर FSL की टीम और क्राइम टीम को बुलाया गया। दिल्ली पुलिस ने महिला के पति राजस्थान से गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के किसी युवक से नाजायज़ संबंध थे। जिसके चलते दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। सोमवार को बिश्वनाथ ने पत्नी को गाला दबाकर मार डाला।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp