साऊथ दिल्ली का बंद फ्लैट, फ्लैट में युवती की लाश और पति फरार, दिल्ली के फ्लैट वाली लाश की मिस्ट्री

Delhi Crime: मृतक की पहचान रेखा रॉय के रूप में हुई, वह उस मकान में अपने पति विश्वनाथ रॉय के साथ रहती थी।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

08 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 8 2024 5:50 PM)

follow google news

दिल्ली अमरदीप कुमार की रिपोर्ट

Delhi Crime News: दिल्ली के वसंतकुंज नॉर्थ इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यह वारदात सोमवार सुबह हुई है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ वेस्ट मनोज सी. ने बताया कि 8 बजकर 10 मिनट पर पीसीआर को कॉल मिली थी। बताया गया की वसंत कुंज इलाके के मसूदपुर में एक महिला कमरे के अंदर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है।

घर में मिली लाश का राज़

मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो देखा की कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट नजर नहीं आई। मृतक की पहचान रेखा रॉय के रूप में हुई, वह उस मकान में अपने पति विश्वनाथ रॉय के साथ रहती थी। मूलतः वेस्ट बंगाल की रहने वाली थी। एक महीना पहले ही पति पत्नी यहां रहने के लिए आए थे।

पति पत्नी के बीच हुई बहस

महिला का पति पास में ही पेट्रोल पंप पर प्राइवेट काम करता था। महिला के दो बच्चे हैं और दोनों पैतृक गांव में ही हैं। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह महिला का और उसके पति के बीच में किसी बात को लेकर काफी बहसबाजी हुई थी। मौके पर FSL की टीम और क्राइम टीम को बुलाया गया है। अभी तक महिला के पति के बारे में पता नहीं चल पाया है। पति का फोन स्विच ऑफ बता रहा है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp