दिल्ली में पुरानी दुश्मनी के चलते दो लोगों पर जानलेवा हमला, एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, दूसरे की हालत नाजुक

Delhi Crime: न्यू उस्मानपुर में एक पार्क के पास चार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया, एक की मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

01 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 1 2024 7:25 PM)

follow google news

Delhi Crime News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में एक पार्क के पास चार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला, जबकि एक अन्य को बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात हुई।

पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘देर रात एक बजकर 37 मिनट पर हमारे पास अस्पताल से फोन आया कि जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के सामने डीडीए पार्क के पास दो लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद घटनास्थल पर तुरंत पुलिसकर्मियों का एक दल भेजा गया।’’ अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों मयंक चौधरी (19) और लव कुश (24) को अस्पताल ले जाया गया।

दो लोगों पर जानलेवा हमला

उन्होंने कहा, ‘‘चौधरी की छाती पर चोट के कई निशान थे, जिसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि लव कुश की हालत गंभीर है। लव कुश ने पुलिस को दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश होने की जानकारी दी है।’’ पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दल भी गठित किए गए हैं।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp