Delhi Additional DCP Ravikant : ...जब Additonal DCP ने पकड़ ली फोटो जर्नलिस्ट की गिरेबान!

Delhi Additional DCP Ravikant Misbehaved with Photo Journalists AAP Protest: नई दिल्ली जिले के एडिश्नल डीसीपी रविकांत की एक तस्वीर वायरल हो रही है।

Delhi Additional DCP Ravikant Misbehaved with Photo Journalists

Delhi Additional DCP Ravikant Misbehaved with Photo Journalists

26 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 26 2024 5:56 PM)

follow google news

Delhi Additional DCP Ravikant Misbehaved with Photo Journalists AAP Protest:  नई दिल्ली जिले के एडिश्नल डीसीपी रविकांत की एक तस्वीर वायरल हो रही है। उन्होंने एक फोटो जर्नलिस्ट के साथ अभद्र व्यवहार किया। ये बात अब सीनियर पुलिस अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। इस पर आप ने भी ट्विट किया है। उन्होंने लिखा - आज के लोकतंत्र की भयावह तस्वीर। तानाशाह के पंजों से अब मीडिया का गिरेबान भी अछूता नहीं। 


आज आम आदमी पार्टी ने सुबह पीएम हाउस के घेराव की कोशिश की थी। इस बीच उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास और कई जगहों से हिरासत में ले लिया था।

इस दौरान इस आप के प्रोटेस्ट को मीडिया कवर कर रही थी। मौके पर कुछ फोटो पत्रकार भी मौजूद थे। इस दौरान एडिश्नल डीसीपी दानिक्स Danips अधिकारी रविकांत ने एक फोटो जर्नलिस्ट को गले से पकड़ लिया। 

ये बात सीनियर पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंची है। गौरतलब है कि एडिश्नल डीसीपी रविकांत पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं। 

अब उनकी ताजा तस्वीर कई सवाल जरूर खडे़ हो गए हैं। ये कहा जा रहा है कि वह पूर्वोत्तर क्षेत्र के दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को बचाने की कोशिश कर रहे थे, जिसके साथ प्रदर्शनकारी लगातार दुर्व्यवहार और मारपीट कर रहे थे।

आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने पीएम हाउस के घेराव का ऐलान किया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास का घेराव की कोशिश कर रहे हैं। डीसीपी नई दिल्ली देवेश कुमार महला के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। हमने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री आवास और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षाबलों की पुख्ता तैनाती की थी। नई दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है। किसी तरह के प्रोटेस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन की कोशिश कर रहे आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था।

उधर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल को लग रहा है कि हिरासत में होने की वजह से लोगों की समस्या न बढ़ जाए। अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि दिल्ली वालों को मुफ्त दवा मिले, मुफ्त टेस्ट मिले। अरविंद केजरीवाल लगातार अस्पतालों का दौरा करने को कहते थे। अरविंद केजरीवाल मोहल्ला क्लीनिक और दवाइया न होने से चिंतित हैं।'

दिल्ली पुलिस ने पटेल चौक पर जमा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से पांच मिनट के भीतर वहां से चले जाने को कहा था। पुलिस ने ऐलान किया है कि अगर आप यहां से नहीं जाते हैं तो आपके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। हालांकि यहां कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था।  

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp