बगल में पड़ी थी पति की लाश और दरिंदा कर रहा था पत्नी से बलात्कार, एक खौफनाक कहानी!

Chhattisgarh Shocking Rape: डंडे से प्रहार कर सुखलाल की हत्या कर दी इसके बाद पत्नी को डरा-धमकाकर पूरी रात बलात्कार किया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

04 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 4 2023 2:15 PM)

follow google news

अंबिकापुर से सुमित सिंह की रिपोर्ट

Chhattisgarh Shocking Rape: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आरोपी ने युवक की हत्या के बाद उसकी पत्नी से रेप किया। मणिपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 376 व 506 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। 

आधी रात को बेडरुम में घुसा दरिंदा

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात आरोपी उस समय सुखलाल के घर में पहुंचा था, जब पति-पत्नी सो रहे थे। आधी रात पति ने उसे देखकर पत्नी से अवैध संबंध होने का शक हुआ। इस दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी ने डंडे से प्रहार कर सुखलाल की हत्या कर दी थी। इसके बाद पत्नी को डरा-धमकाकर पूरी रात बलात्कार किया था। हैरानी की बात ये है कि जिस दौरान आरोपी रेप कर रहा था पीड़िता के पति की लाश बगल में पड़ी थी। 

पत्नी के बिस्तर पर पहुंचा आरोपी

दरअसल अंबिकापुर शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा स्थित निर्माणधीन मकान में जशपुर निवासी 42 वर्षीय सुखलाल रहता था। उसने एक महिला को पत्नी बनाकर अपने साथ रखा था। सोमवार की रात को सुखलाल व उसकी पत्नी खाना खाकर सो रहे थे। इसी बीच रात करीब 12 बजे पूर्व परिचित कार्तिक कोरवा 21 वर्ष सुखलाल के घर में चुपचाप घुस गया। 

पत्नी का रेप बगल में लाश

यह देख सुखलाल ने अपनी पत्नी के साथ कार्तिक के अवैध संबंध होने का शक हुआ। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान कार्तिक ने डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर सुखलाल को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी ने डरा-धमका कर सुखलाल की पत्नी के साथ बलात्कार भी किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मृतक की पत्नी ने मणिपुर थाने पहुंचकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंपापुर निवासी कार्तिक कोरवा को गिरफ्तार कर लिया। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp