Chamba Murder Case : चंबा में तनाव, किए थे मनोहर के टुकड़े-टुकड़े

Chamba Murder Case : चंबा में दलित शख्स की हत्या के बाद उबाल है।

Chamba Murder Case

Chamba Murder Case

16 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 16 2023 6:01 PM)

follow google news

Chamba Murder Case : हिमाचल प्रदेश के चंबा में दलित शख्स की हत्या के बाद भारी उबाल है। हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। चंबा के सलूनी में भारी तनाव है। धारा 144 लागू है। स्कूल बंद हैं। धरना-प्रदर्शन थम नहीं रहा। बवाल की शुरुआत मनोहर नाम के दलित युवक के शव मिलने से हुआ। उसकी लाश नाले में मिली। 8 टुकड़ों में थी। पुलिस जांच में सामने आया कि वो अल्पसंख्यक लड़की से प्यार करता था। बीजेपी ने NIA जांच की मांग की है तो हिंदू संगठनों ने मामले को हिंदू-मुसलमान से जो़ड दिया है।

ये था पूरा मामला ?

Chamba Murder Case : यहां एक 21 साल के युवक की हत्या के बाद उसके शरीर के 8 टुकड़े कर दिए गए। इसके बाद इन टुकड़ों को बोरी में भर लिया गया और बोरे को नाले में फेंक दिया। इस सिलसिले में पुलिस ने दो लड़कियों समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया है।

ये मामला चंबा के सलूनी के किहार के बादल गांव का है। यहां मनोहर नाम का लड़का रहता था। उसे मुस्लिम लड़की रुखसाना से प्यार हो गया। ये बात लड़की के भाई को पता चली तो वो गुस्से में आ गया। लड़की के परिवार वाले भी इस रिश्ते से खुश नहीं है। पहले मनोहर को रिश्ते से दूर रहने की सलाह दी, लेकिन जब वो नहीं माना तो एक अजीब वाक्या हुआ।

6 जून को रहस्यमय परिस्थितियों में मनोहर गायब हो गया। उसके घरवालों ने आसपास उसे तलाशा लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। 9 जून को पुलिस को एक युवक की लाश मिली। युवक की पहचान मनोहर के रूप में हुई। जब जांच की तो पुलिस को उसके रिश्ते की बात का पता चला। पुलिस ने लड़की के घरवालों से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। पूछताछ में लड़की के भाई ने हत्या का बात कुबूल ली। रुखसाना के भाई ने ही मनोहर की हत्या की थी और हत्या करने के बाद उसके शव के 8 टुकड़े किए थे। इसके बाद इन टुकड़ों को बोरी में बंद कर दिया।

बाद में आरोपियों ने नाले में पत्थरों के नीचे बोरी को दबा दिया था। आरोपी ने कुल्हाड़ी से मनोहर की बॉडी को काटा और उसके शरीर के टुकडे़ कर दिए। इस दौरान मनोहर के शव के कुछ हिस्से  गायब मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता चला है कि इस हत्याकांड में कुल तीन लोग शामिल थे, जिसमें दो लड़कियां भी शामिल थीं।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp