BMW Hit & Run: आरोपी को GirlFriend ने छुपाया, पिता ने कराया फरार, पुलिस ने शिवसेना नेता को किया गिरफ्तार

BMW Hit & Run: मुंबई में एक बार फिर बिगड़े नवाबजादे का कारनामा सामने आया जब एक शिवसेना के नेता के बेटे ने अपनी बीएमड्ब्लयू कार से एक महिला को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। आरोपी अब भी फरार है लेकिन पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस कांड ने एक बार फिर पुणे के पोर्श एक्सीडेंट की याद को ताजा कर दिया।

CrimeTak

08 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 8 2024 10:30 AM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया

point

आरोपी मिहिर अब तक फरार, पुलिस ने CCTV जब्त किए

point

गर्लफ्रेंड पर आरोपी मिहिर को छुपाने का इल्जाम

Mumbai, Maharashtra: एक और BMW कांड, एक बार फिर कार से टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने वाला फरार है। एक बार फिर पुलिस एक्शन में है और एक बार फिर सवालों के घेरे में एक नेता की बिगड़ी हुई औलाद है। जी हां ये सारा अफसाना मुंबई में हुए BMW के हिट एंड रन केस का है। जिसमें आरोपी फरार है और पुलिस की मानें तो दांव पेंच में माहिर शिवसेना के उस नेता ने बड़ी चाल चलते हुए अपने बेटे को कहीं भगा दिया। 

पुलिस ने आरोपी के पिता और ड्राइवर को गिरफ्तार किया

मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार की सुबह BMW कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी। स्कूटी चलाने वाली महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस सिलसिले में पुलिस ने BMW कार चलाने वाले आरोपी के पिता और शिव सेना के नेता राजेश शाह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने उनके ड्राइवर को भी गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। 

काफी दूर तक सड़क पर घिसटी महिला

खुलासा यही है कि 45 साल की कावेरी नखवा अपने पति प्रदीप के साथ स्कूटी पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे एनी बेसेंट रोड पर जा रही थीं। तभी पीछे से आ रही बेकाबू BMW कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से कावेरी नखवा पहले कार की बोनट पर गिरी और दूर तक घिसटने के बाद सड़क पर गिरीं और उनके सिर पर गहरी चोट आई। आस पास के लोगों ने जब तक कावेरी को अस्पताल पहुँचाया तब तक उनके प्राण निकल चुके थे। कावेरी मछुआरा समुदाय से हैं और सुबह वो पति पत्नी कोलाबा में ससून डॉक से घर लौट रहे थे। 

पुलिस ने आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह को गिरफ्तार किया

Girl Friend पर आरोपी को छुपाने का शक

पुलिस की अब तक की तफ्तीश का खुलासा है कि आरोपी मिहिर शाह पुलिस से बचता घूम रहा है। यहां तक कहा जा रहा है कि मिहिर शाह पुलिस के कब्जे में ना आ सके उसके पिता राजेश शाह ने उसे कहीं भगा दिया। सूत्रों ने यहां तक खुलासा किया है कि इस कांड के बाद मिहिर सीधे अपनी गर्लफ्रेंड के पास गया और उसी गर्लफ्रेंड ने उसे कहीं छुपाने में मदद की है। पुलिस मिहिर की तलाश में चप्पे चप्पे को खंगाल रही थी। 

शिंदे ने कहा कोई बख्शा नहीं जाएगा

पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मिहिर के पिता और शिवसेना के नेता राजेश भी पुलिस के साथ जांच में किसी भी तरह का सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल मिहिर के जितने भी ठिकानों का पता चला वहां छापा मार रही है। लेकिन अभी तक मिहिर का कहीं कोई अता पता नहीं मिला है। पुलिस ने फिलहाल राजेश और उसके ड्राइवर के खिलाफ बीएनएस यानी भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 यानी गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। राजेश शाह इस समय शिव सेना शिंदे गुट के नेता हैं। जबकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ कर दिया है कि कानून सबके लिए एक जैसा ही बर्ताव करेगा। किसी भी अपराधी और कानून तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। 

पोर्श केस आ गया याद

इस वारदात के बाद लोगों को एक बार फिर पुणे Prosche कार एक्सीडेंट केस याद आ गया। क्योंकि हालात दोनों के मिलते जुलते हैं। बस ऐसा लगता है कि किरदार के नाम बदल गए हैं। 9 मई को पुणे के कल्याणी नगर में एक रईसजादे ने शराब के नशे में अपनी कार से स्कूटी सवार दो आई प्रोफेशनल को रौंद दिया था। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। ये मामला मीडिया की सुर्खियों में तब छा गया था जब इस कांड के आरोपी नाबालिग को मामूली सजा देकर जमानत पर छोड़ दिया गया था। 

रविवार की सुबह हुआ हादसा और उसकी पूरी टाइमलाइन-
- शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर रात को 11 बजे जूहू के एक बार में गया था।
- रात को 1.30 बजे वो अपने पिता की BMW में निकला जिसे उनका ड्राइवर ऋषिराज चला रहा था और दोनों मरीन ड्राइव चले गए।
- सुबह करीब 5 बजकर 25 मिनट पर कार मिहिर शाह चला रहा था।
- नशे की वजह से कार की रफ्तार ज्यादा हो गई जिससे वो नियंत्रण से बाहर हो गई और उसने वर्ली में एक स्कूटर को टक्कर मार दी
- इसके बाद कावेरी नख्वा का पति बोनेट पर जा गिरा। बावजूद इसके मिहिर ने अपनी कार नहीं रोकी।
- पति ने कार को पकड़ने की कोशिश की और फिर पुलिस को फोन मिलाया. इसके बाद महिला को ढूंढा जो हादसे वाली जगह से करीब 2 किलोमीटर दूर मिली।
- सुबह 7 बजे पुलिस को BMW काला नगर में मिली। मजे की बात ये है कि कार के साथ ड्राइवर भी था लेकिन मिहिर फरार हो चुका था
- पुलिस ने इसके बाद मिहिर के पिता राजेश शाह को को कार की लॉकेशन पर बुलाया।
- पुलिस ने पिता और ड्राइवर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि दोनों ने मिहिर की भागने में मदद की है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp