बिहार के सारण में चुनाव के बाद हुई जबरदस्त हिंसा, गोलीबारी में एक की मौत!

Bihar Saran News: बिहार की सारण लोकसभा सीट पर वोटिंग के बाद मंगलवार सुबह जबरदस्त हिंसा हुई। यहां पांचवें चरण का मतदान सोमवार को ही पूरा हुआ।

CrimeTak

21 May 2024 (अपडेटेड: May 21 2024 1:01 PM)

follow google news

शशि भूषण कुमार/आलोक कुमार जायसवाल के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Saran: बिहार की सारण लोकसभा सीट पर सोमवार को जबरदस्त हिंसा हुई। यहां पांचवें चरण के मतदान के बाद हिंसा हुई। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो जख्मी हैं। सारण से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से रोहिणी आचार्य उम्मीदवार हैं। सीट के एक बूथ पर हंगामा हुआ। दरअसल, सोमवार शाम को मतदान खत्म होने के बाद बूथ नंबर 118 पर रोहिणी आचार्य पहुंची थीं। इसी के बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तमाम कोशिश कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जो भी इसमें दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

दो पक्षों के बीच चली गोलियां 

आरजेडी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। उसी की प्रतिक्रिया स्वरूप आज कुछ लोग मौके पर आए और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी। एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यहां दो दिनों के लिए सारण में इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है। घटना के बाद छपरा के भिखारी ठाकुर चौक के पास बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। 

लाठी-डंडा और गोलियां चली

दोनों तरफ से लोग लाठी-डंडा लेकर आए थे। गोलियां भी चली। जैसे ही हालात बेकाबू होने लगे, वैसे ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस घटना पर सारण एसपी गौरव मंगला ने कहा कि जिन लोगों ने ये घटना भड़काई थी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर एंगल से जांच जारी है। कई आरोपियों के बारे में सुराग मिल चुका है। उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp