नालंदा में मनचलों ने छात्रा को ज़िंदा दफना दिया, गुंडो ने छात्रा को छेड़ा, विरोध करने पर लात घूंसों से पीटा, इस तरह जमीन से जिंदा निकली लड़की

Bihar: जमीन में दबाई गई लड़की के हाथ व चुन्नी को किसी राहगीर ने देख लिया और स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को गड्ढे के बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

31 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 31 2024 6:10 PM)

follow google news

Bihar Crime: बिहार के नालंदा में खौफनाक वारदात सामने आई है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक स्कूली छात्रा को बुरी तरह पीटा गया। इतना ही नहीं पिटाई के बाद लड़की को जिंदा जमीन में दफ्न कर दिया गया। ये खौफनाक वारदात पटना से 80 किलोमीटर दूर नालंदा में हुई है। पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की सोमवार को अपने स्कूल जा रही थी तभी कुछ शोहदों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने लड़की की पिटाई की। पीटने के बाद लड़की को मरा हुआ समझकर गड्ढे में दफनाने की कोशिश की।

लड़की को जिंदा दफनाया

लेकिन कहते हैं ना जाको राखे साइयां मार सके ना कोए। जैसा कि भाग्य को मंजूर था जमीन में दबाई गई लड़की के हाथ व चुन्नी को किसी राहगीर ने देख लिया और स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को गड्ढे के बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली। स्थानीय ग्रामीणों ने लड़की का पता उसकी स्कूल डायरी में मिला जिसके बाद परिजनों को खबर दी गई।

नालंदा में मनचलों की दरिंदगी

लड़की को मिट्टी कीचड़ से बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लड़की की हालत नाजुक है। उसका चेहरा गहरे घावों से सूज गया है। नाजुक हालत के चलते पीड़िता को जिले के वीआईएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। स्थानीय थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पहली नज़र में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है फिर भी जांच की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp