यूपी की शहजादी को दुबई में सुनाई मौत की सजा, परिवार ने PM Modi से लगाई गुहार, क्या सरकार करेगी पीड़िता की मदद?

Dubai Death Sentence Story: शहजादी ने अपनी मोहब्बत पर यकीन कर अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की। एक लड़के के बहकावे में आकर वो दुबई पहुंच गई। पर इसके बाद उससे मोहब्बत का दम भरने वाले उस लड़के ने उसके साथ जो कुछ किया, सुनकर रूह कांप जाएगी।

CrimeTak

02 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 2 2024 7:48 PM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

यूपी की शहजादी को दुबई में मिली मौत की सजा

point

परिवार ने पीएम मोदी ने लगाई मदद की गुहार

point

क्या भारत सरकार करेगी मदद?

UP Banda News: यूपी के बांदा जिले की एक लड़की के साथ एक बहुत अजीबोगरीब वाकया हुआ। पहले उसका चेहरा जल गया। इलाज करने के लिए वो दुबई पहुंची तो उसे आरोपियों ने बेच दिया। फिर उस पर बच्चे की मौत का इल्जाम लगाया गया। इतना ही नहीं, अब उसे फांसी देने की तैयारी की जा रही है। ये कहानी बेहद हैरान करने वाली है। दरअसल, बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव में शब्बीर खान रहते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनमें सबसे छोटी बेटी का नाम शहजादी है। शहजादी जब 8 साल की थी तब खाना बनाने के दौरान उसका चेहरा जल गया था। उसके पिता ने बताया कि शहजादी बांदा में एक सामाजिक संस्था में काम करती थी। फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती आगरा के रहने वाले उजैल नाम के लड़के से हो गई। दोनों में बातचीत शुरू हुई तो उजैल को शहजादी के जले हुए चेहरे के बारे में पता चला। बातों-बातों में उसने शहजादी से कहा कि उसके फूफा दुबई में रहते हैं। वो वहां उसका इलाज करा सकता है। अपना चेहरा ठीक कराने की गरज से शहजादी फौरन तैयार हो गई।

डेढ़ लाख में शहजादी को बेचा, फिर फंसाया बच्चे की मौत के केस में 

2021 में शहजादी इलाज के लिए दुबई पहुंच गई। वो उजैल की बुआ के घर पर रहने लगी। शहजादी के पिता का आरोप है कि उजैल ने अपनी इसी बुआ  के जरिये शहजादी को दुबई में ही फंसा कर रख दिया। शहजादी जहां रहती थी, वहां एक और परिवार रहता था। फैज अपनी बीवी नाजिया के साथ वहां रहता था। दोनों का एक 4 महीने का छोटा बच्चा था, जो दिन भर शहजादी के पास ही रहकर खेलता था। एक रोज अचानक बच्चा बीमार पड़ गया। बीमारी की वजह से कुछ ही दिनों बाद बच्चे की मौत हो गई और इसका इल्जाम मढ़ दिया गया शहजादी पर। परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने शहजादी को इस 4 महीने के बच्चे की मौत के मामले में फंसा दिया। इसी के बाद दबाव बना कर शहजादी को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया। ये मामला कोर्ट तक पहुंचा और परिवार का इल्जाम है कि पैरवी न होने के चलते दुबई कोर्ट ने उनकी बेटी को मौत की सजा सुना दी। शहजादी ने कोर्ट में अपील भी की, मगर कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।

कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया

इधर, भारत में पीड़िता के पिता शब्बीर ने कोर्ट में शिकायती पत्र देकर आरोपी युवक उजैर और उसके रिश्तेदारों सहित 4 लोगों के खिलाफ बांदा जिले के थाना मटौंध में मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। पुलिस ने अब इस बाबत मुकदमा दर्ज भी कर लिया है।

क्या कहना है शहजादी के परिवार का? 

इस संबंध में पीड़िता के पिता ने कोर्ट के अलावा पीएम मोदी और सीएम योगी से भी गुहार लगाई है। शब्बीर ने कहा- 'मेरी बेटी को फांसी होने वाली है। हम लोग विदेश मंत्रालय (दिल्ली) गए थे। हमें आश्वासन मिला है। बीते दिनों बेटी का फोन आया था। उसने बताया कि 20 सितंबर के बाद कभी भी फांसी दी जा सकती है। हम चाहते हैं कि सरकार इसमें हमारी मदद करे।' यानी एक तरफ दुबई में शहजादी की फांसी की तैयारियां चल रही हैं और दूसरी तरफ भारत में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। ऐसे में परिवार ने केंद्र सरकार से अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि भारत सरकार पीड़ित परिवार की मदद कर पाती है या नहीं?

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp