Arunachal News: अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में बृहस्पतिवार रात हथियारबंद उग्रवादियों ने बंदूक के जोर पर एक निर्माण कंपनी के एक कनिष्ठ अभियंता और एक पर्यवेक्षक का अपहरण कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। लोंगडिंग पुलिस अधीक्षक (एसपी) तुम्मे अमो ने बताया कि चार हथियारबंद उग्रवादियों का एक समूह तीसा नदी के नजदीक एक निर्माणाधीन पुल के पास एक अस्थायी शिविर में पहुंचा और कनिष्ठ अभियंता साशन यादव और कंपनी पर्यवेक्षक लियामगाओ पांसा का अपहरण कर लिया।
अरुणाचल में उग्रवादियों ने निर्माण कंपनी के कर्मचारियों का अपहरण किया, पुलिस और असम राइफल्स ने शुरु किया ऑपरेशन
Arunachal News: अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में बृहस्पतिवार रात हथियारबंद उग्रवादियों ने बंदूक के जोर पर एक निर्माण कंपनी के एक इंजीनियर और एक सुपरवाइजर का अपहरण कर लिया।
ADVERTISEMENT

जांच जारी
17 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 17 2023 5:25 PM)
कनिष्ठ अभियंता और एक पर्यवेक्षक का अपहरण
ADVERTISEMENT
एसपी ने बताया कि उग्रवादियों ने श्रमिकों से 20 से अधिक मोबाइल फोन भी छीन लिये। उन्होंने बताया कि इस अपराध के पीछे प्रतिबंधित संगठन नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन के-वाईए) गुट के स्वघोषित सार्जेंट बोताई वांगसु का हाथ होने का संदेह है।
श्रमिकों से 20 से अधिक मोबाइल फोन भी छीने
कहा जा रहा है कि कंपनी ने प्रतिबंधित संगठन द्वारा मांगी गई रकम देने से इनकार कर दिया था इसीलिए उसने कथित तौर पर अपहरण को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले की पुलिस और असम राइफल्स ने पीड़ितों को बचाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
(PTI)
ADVERTISEMENT