Actress Malaika Arora के पिता ने इस वजह से की खुदकुशी? छत से कूदकर दी अपनी जान, परिवार में मातम, पुलिस कर रही है जांच

Actress Malaika Arora Father commits Suicide: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस इसके पीछे की वजह तलाशने की कोशिश कर रही है। उनके पिता का नाम अनिल अरोड़ा है। 

CrimeTak

11 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 11 2024 3:34 PM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने खुदकुशी की

point

छत से कूदकर अपनी जान दी

point

पुलिस कर रही है जांच

Actress Malaika Arora Father commits Suicide: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी। उनके पिता का नाम अनिल अरोड़ा है। ये वाकया बुधवार सुबह हुआ। इस घटना के बाद मलाइका और उनका परिवार सदमे में है। घटना की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग के अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या की। उस वक्त मलाइका पुणे में थीं। 

आज सुबह हुआ वाकया

ये वाकया सुबह करीब 9 बजे हुआ। अचानक उनका शव जमीन पर पड़े हुए देखा गया। ये देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे ही ये खबर फैली, मलाइका के रिश्तेदार और दोस्त उनके घर पहुंचे। इस दौरान मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी उनके घर पहुंचे हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

अनिल अरोड़ा बांद्रा में रहते थे

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार के थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। 

मुंबई पुलिस कर रही है जांच

मुंबई पुलिस के मुताबिक, 'अनिल की बॉडी मिली थी। वो छठी मंजिल पर रहते थे। अभी हम जांच कर रहे हैं।' अब मलाइका ब्रांदा में अपने पिता के घर पहुंच गई हैं। उनका वीडियो सामने आया जहां एक्ट्रेस मास्क पहने बिल्डिंग में एंट्री लेती दिखाई दीं। उनके साथ उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी दिखीं। इस बीच मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान, अमृता अरोड़ा के पति शकील लड़क, अरबाज खान के पिता सलीम खान, भाई सोहेल खान और सीमा सजदेह भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

पता चला है कि बीती रात मलाइका ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। वो उस वक्त पुणे में थी। 

अनिल अरोड़ा को हाल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था

बिल्डिंग के बाहर मुंबई पुलिस का कड़ा पहरा लगा हुआ है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची है। वो जांच कर रही है। अनिल अरोड़ा के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम अभी होना है। पता चला है कि अनिल अरोड़ा को हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त एक्ट्रेस को अपनी मां जॉयस के साथ अस्पताल में उनसे मिलने जाते भी देखा गया था। हालांकि अनिल अरोड़ा को अस्पताल में किस वजह से भर्ती कराना पड़ा था, इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि अनिल अरोड़ा का बहुत पहले तलाक हो गया था। मलाइका और अमृता को उनकी मां ने ही पाला था। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp