मलाइका अरोड़ा के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा! जान कर चौंक जाएंगे! 

Actress Malaika Arora Father Postmortem Report: मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत की असल वजह सामने आ गई है। दरअसल, वो अपनी बीमारी को लेकर बेहद परेशान थे और ये बात उन्होंने अपनी दोनों बेटियों से भी की थी। अब पुलिस को ऐसा लगता है कि ये सुसाइड की वजह हो सकती है। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। 

CrimeTak

12 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 12 2024 3:31 PM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मलाइका के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई

point

शरीर के कई हिस्सों में लगी चोटें

point

पुलिस ने जांच के लिए विसरा को सुरक्षित रखा

Mumbai News: मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा अपनी बीमारी से वजह से बेहद परेशान थे और ये बात उन्होंने अपनी बेटियों को भी बताई थी। पुलिस मान कर चल रही है कि सुसाइड की वजह उनकी बीमारी हो सकती है। उधर, मलाइका अरोड़ा के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इससे मौत की वजह का खुलासा हो गया है। उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गई थीं। शरीर पर चोटें के कई जगह निशान मिले हैं।

सुसाइड से पहले बेटियों को किया था फोन

पुलिस के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या से पहले 11 सितंबर की सुबह अपनी दोनों बेटियों मलाइका और अमृता से बात की थी। बातचीत के दौरान अनिल ने कहा था - "I'm sick and tired". जिस वक्त अनिल ने सुसाइड किया, मलाइका की मां घर पर ही थीं। अनिल ने दोनों बेटियों से बीमारी से परेशान होने की बात कही। सिगरेट पीने के नाम पर वो बालकनी में गए और खुदकुशी कर ली।

मलाइका के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

बुधवार करीब 8 बजे अनिल अरोड़ा का पोस्टमार्टम किया गया था। उनके शरीर के विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है और उसके नमूने फॉरेंसिक साइंस लैब भेज दिये गए है। अनिल की मौत शरीर में Multiple Fractures समेत कई चोटें लगने से हुई है। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इससे पहले बुधवार सुबह 9 बजे ये खबर आई थी कि अनिल कुलदीप मेहता उर्फ अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बांद्रा के आयशा मैनर अपार्टमेंट में स्थित अपने घर की छत से कूदकर जान दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची। घटना के बाद मलाइका, अमृता, मलाइका के एक्स-हसबेंड अरबाज खान, अर्जुन कपूर समेत तमाम हस्तियां वहां पहुंची थी। जब ये हादसा हुआ मलाइका मुंबई में नहीं थीं, वो उस वक्त किसी काम से पुणे गई हुई थीं। 

बुधवार सुबह 9 बजे के आसपास जब उनका शव अपार्टमेंट के कॉमन एरिया में पड़े देखा गया तो पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी गई। पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई। जैसे ही ये खबर फैली, मलाइका के रिश्तेदार और दोस्त भी उनके घर पहुंच गए। इस दौरान  मलाइका के पिता की मौत की खबर सुनकर उनके पूर्व पति अरबाज खान भी उनके घर पहुंचे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार के थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। शादी के कुछ साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। पिछले कुछ समय से वो काफी बीमार रहने लगे थे। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp