मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत खुदकुशी या हादसा, सामने आई चौंकाने वाली वजह! देखें वीडियो

Actress Malaika Arora Father commits Suicide: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत की वजह अभी तक साफ नहीं है। उनकी मौत खुदकुशी थी या एक हादसा, इसको लेकर पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

CrimeTak

12 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 12 2024 1:11 PM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मलाइका के पिता की मौत पर सस्पेंस बरकरार

point

सुसाइड या हादसा

point

पुलिस कर रही है हर एंगल से जांच

Actress Malaika Arora Father News: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत की वजह अभी तक साफ नहीं है। उनकी मौत खुदकुशी थी या एक हादसा, इसको लेकर पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। हालांकि मुंबई पुलिस शुरुआती तौर पर इसे खुदकुशी का मामला मान रही है, लेकिन सवाल वो ही है कि आखिर इसके पीछे वजह क्या है? क्या बीमारी की वजह से उन्होंने अपनी जान दे दी या फिर इसके पीछे पारिवारिक विवाद वजह है, दोनों ही एंगल से मामले की जांच जारी है। 

'अनिल ने कहा था कि वो बीमार हैं और थक चुके हैं'

फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। अमृता ने बताया कि मंगलवार की रात उन दोनों की पिता से बात हुई थी। इस दौरान अनिल ने कहा था कि वो बीमार हैं और थक चुके हैं। जिस वक्त ये हादसा हुआ मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प घर पर ही मौजूद थीं। वो भी उसी बिल्डिंग में सेम फ्लोर पर रहती हैं। उन्होंने अपने बयान में पुलिस को बताया कि 11 सितंबर की सुबह अनिल उन्हें हेलो बोलने नहीं आए थे। ये उनका रोज का रूटिन था। तभी उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ है। पिता अनिल से मौत की एक रात पहले छोटी बेटी अमृता ने भी मुलाकात की थी। वहीं मलाइका से फोन पर बात हुई थी। 

बुधवार सुबह 9 बजे ये खबर आई थी कि अनिल कुलदीप मेहता उर्फ अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बांद्रा के आयशा मैनर अपार्टमेंट्स में स्थित अपने घर की छत से कूदकर जान दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची। घटना के बाद मलाइका, अमृता, मलाइका के एक्स-हसबैंड अरबाज खान, अर्जुन कपूर समेत तमाम हस्तियां वहां पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जांच शुरू हो गई है। जब ये हादसा हुआ मलाइका मुंबई में नहीं थीं, वो पुणे में थीं।

कैसे हुई घटना?

ये वाकया बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। अचानक उनका शव जमीन पर पड़े हुए देखा गया। ये देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे ही ये खबर फैली, मलाइका के रिश्तेदार और दोस्त उनके घर पहुंचे। इस दौरान मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी उनके घर पहुंचे हैं। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। 

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार के थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। उनका तलाक हो गया था। वो काफी बीमार रहते थे। 

एक्ट्रेस ने Social Media पर  लिखा- मेरे प्यारे पिता अनिल कुलदीप मेहता की मौत की खबर देते हुए हमें दुख हो रहा है। वो अच्छे इंसान थे। एक समर्पित नाना, एक प्यारे पति और हमारे बेस्ट फ्रेंड। इस नुकसान से हमारा परिवार सदमे में है। हम मीडिया और अपने शुभचिंतकों से इस मुश्किल घड़ी में प्राइवेसी देने की अपील करते हैं। आपकी समझ, सपोर्ट और सम्मान की सराहना करते हैं।
 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp